Skip to main content

BS6 रेनो ट्राइबर लॉन्च, शुरुआती कीमत 4.99 लाख रु., टॉप वैरिएंट पहले से 29 हजार रुपए महंगा हुआ

ऑटो डेस्क. रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एमपीवी ट्राइबर का बीएस6 वर्जन पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए है। बीएस 6 कंप्लेंट वर्जन में कंपनी ने पहले की तरह ही 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो 72 हॉर्स पावर की ताकत और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सिस्टम ही मिलेगा। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सर्टिफिकेट के मुताबिक, BS4 ट्राइबर में 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज ऑफर कर रही है।

कार में किसी भी प्रकार का कॉस्मैटिक और मैकेनिकल चेंज नहीं किया गया है, लेकिन अपडेटेड इंजन आने से इसकी कीमत में जरूर इजाफा हो गया है। बीएस6 रेनो ट्राइबर की कीमत वैरिएंट वाइस 4 हजार से 29 हजार रुपए तक बढ़ गई है।

वैरिएंट वाइस कीमत

वैरिएंट BS6 कीमत BS4 कीमत अंतर
RxE 4.99 लाख 4.95 लाख 4 हजार
RxL 5.74 लाख 5.49 लाख 25 हजार
RxT 6.24 लाख 5.99 लाख 25 हजार
RxZ 6.78 लाख 6.49 लाख 29 हजार

फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं

बीएस 6 ट्राइबर की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। टॉप वर्जन की बात करें तो इसमें पहले की तरह ही एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी वेंट्स (सभी रो में), कूल्ड सेंटर बॉक्स, की-लेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, प्रोजेक्टर हेडलैंप विद एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इसके सभी वैरिएंट्स में थ्री-प्वाइंट सीट बेल्ट, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और कम से कम दो एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा टॉप वैरिएंट में फ्रंट साइड एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Renault Triber Price | BS6 Renault Triber Launched at Rs 4.99 lakh Price Images, Features, Specifications


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37MUOHH

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...