Skip to main content

गूगल और WHO ने मिलकर लॉन्च की SOS अलर्ट सुविधा, लोगों को खतरे की सही जानकारी मिलेगी

गैजेट डेस्क. कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगाठन (डब्ल्यूएचओ) शुक्रवार को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर चुका है। दुनियाभर के लोग इसके लक्षण और बचाव के तरीके जानने के लिए गूगल की मदद ले रहे हैं। ऐसे में लोगों में अफवाहों से बचाने के लिए गूगल ने एसओएस अलर्ट फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए कोरोनावायरस के बारे में सर्च करने पर यूजर सीधे डब्ल्यूएचओ और आधिकारिक सोर्स द्वारा दी गई जानकारी पर पहुंचेगा। इसमें वायरस से जुड़ी सही जानकारी और न्यूज समेत उससे बचाने के तरीके समेत लाइव अपडेट्स शामिल हैं। गूगल ने इसके लिए डब्ल्यूएचओ के साथ साझेदारी की है। हाल ही में गूगल ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

गूगल ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि कोई भी यूजर कोरोनावायरस के बारे में गूगल सर्च करेगा, उसे रिजल्ट में डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी की गई जानकारी ही दिखाई देंगी। इसमें वायरस के प्रकोप, खुद को इससे सुरक्षित रखने के तरीके, न्यूज, रिसोर्स समेत डब्ल्यूएचओ ट्विटर पर दी गई लाइव अपडे्स शामिल हैं। इससे न सिर्फ लोगों में कोरोनावायरस के बारे में सही जानकारियां मिलेंगी बल्कि उन्हें गलत लिंक और अफवाहों से दूर रखा जा सकेगा।

बचाव कार्य के लिए डोनेशन भी दे रही है गूगल
इसके अलावा गूगल ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए $250,000 (17.85 करोड़ रुपए) देने का भी एलान किया है, जिसे बचाव कार्य के लिए चाइनीज रेड क्रॉस को सौंपा जाएगा। इसके अलावा कंपनी मुहिम भी चला रहा है कि जिसके तहत गूगल के कर्मचारियों द्वारा डोनेशन इकट्ठा किया जा रहा है। गूगल के कर्मचारी अबतक $800,000 (5.71 करोड़ रुपए) डोनेशन इकट्ठा कर चुके हैं।

214 लोगों की जान ले चुका है कोरोनावायरस
चीन में ये वायरस अबतक 214 लोगों की जान ले चुका है वहीं दुनियाभर से अबतक इसके 9822 मामले सामने आ चुके हैं। हुबेई प्रांत में सबसे ज्यादा 204 मौत हुईं और यहां 5806 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को ग्लोबल इमरजेंसी की घोषणा की।

गूगल का ऑफिशियल ट्वीट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google SOS Alert Coronavirus | Google World Health Organization (WHO) Coronavirus Announcement Latest News and Updates Coronavirus SOS Alert


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uRJICk

Comments

Popular posts from this blog

The Texas Oil Heir Who Took On Math’s Impossible Dare

By William J. Broad from NYT Science https://ift.tt/ZNibTug5j

Federal Judge Finds Trump Most Likely Committed Crimes Over 2020 Election

By Luke Broadwater and Alan Feuer from NYT U.S. https://ift.tt/PbkhVZR

पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगा eBikeGo, दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप eBikeGo देश के पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रहा है। यह चार्जिंग स्टेशन IoT तकनीक पर आधारित होंगे और इन पर दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इन शहरों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहले चरण में 3000 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यह स्टेशन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में लगाए जाएंगे। यह स्टेशन तीन महीने में लगाए जाएंगे। कंपनी की योजना पूरे देश में 1 साल में 12 से 15 हजार चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। ऐप से होगी चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग कंपनी के मुताबिक, इन चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग के लिए eBikeGo चार्ज ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप से वाहनों की मॉनिटरिंग भी होगी। यूजर इस ऐप से QR कोड स्कैन करके अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। इस ऐप से चार्जिंग के दौरान बिजली की खपत की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा eBikeGo इस बात की मॉनिटरिंग भी करेगी कि वाहन में कितनी बैटरी बकाया है और कितनी चार्जिंग की आवश्यकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद ...