Skip to main content

पोको X2 से जुड़े स्पेसिफिकेशन आए सामने, सोनी सेंसर से लैस 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा

गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी पोको 4 फरवरी को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पोको X2 लॉन्च करेगी। इस फोन की चर्चा बाजार में लंबे समय से हो रही है। क्योंकि ये कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल होगा, ऐसे में फोन का स्पेसिफिकेशन एडवांस होना तय है। फोन से जुड़ा एक टीजर जारी किया है जिसमें फोन के डिस्प्ले, कैमरा और प्रोससेर की डिटेल दी गई है।

पोको X2 के स्पेसिफिकेशन

टीजर के मुताबिक फोन हाई-एंड प्रोसेसर जैसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G के साथ आ सकता है। इसमें लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। रियर कैमरा में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर मिलेगा।

फोन से जुड़े लीक्स की मानें तो इसमें डुअल पंच होल कैमरा हो सकता है, जो डिस्प्ले के टॉप-राइट कॉर्नर में दिया होगा। डिजाइन के मामले में यह रेडमी K30 के जैसा हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपए हो सकती है। जो 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Poco X2 Live Images Leak, Suggest Similarities With Redmi K30


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uL38ZI

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...