Skip to main content

अगले महीने भारत में डेब्यू करेगा वीवो का सब-ब्रांड iQOO, लॉन्च करेगा अपना पहला 5G फ्लैगशिप फोन

गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो अपने सब-ब्रांड iQOO को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने iQOO ब्रांड अपने पहले5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा। वर्तमान में यह ब्रांड सिर्फ चीन में ही अपनी जगह बनाए हुए है, लेकिन अब कंपनी इसे दुनिया के अन्य बाजारोंमें भी पहुंचाने पर पर विचार कर रही है। भारत में यह ब्रांड स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करेगा।

iQOO इंडिया के डायरेक्टर-मार्केटिंग गगन अरोड़ा ने कहा कि भारतीय बाजार के लिए हमारे प्लान काफी बोल्ड है। हमारापहलाडिवाइस अगले महीने लॉन्च होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 5G सपोर्ट और नई बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल किया गया है। यह बेस्ट-इन क्लास प्रीमियम सेगमेंट मेंकम कीमत का डिवाइस होगा। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी की योजना अगले एक साल में10 लाख यूनिट्स की बिक्री करना है। कंपनी का पहला ऑफिस 80 लोगों की टीम के साथ बेंगलुरुमें खोला जा रहा है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग वीवो के नोएडा और यूपी स्थित प्लांट में की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RR5DBJ

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...