Skip to main content

स्पीड में आईकू 3 5G, तो कैमरा में रियलमी X50 प्रो 5G ज्यादा बेहतर; दोनों के कई फीचर्स एक जैसे

गैजेट डेस्क. भारतीय बाजार में चीनी कंपनियां रियलमी और आईकू अपने 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं। ये दोनों स्मार्टफोन 4G नेटवर्क को भी सपोर्ट करते हैं। यानी ऐसे ग्राहक को 5G अनेबल स्मार्टफोन अभी लेना चाहते हैं, तब वे इन फोन के बारे में सोच सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशन और कीमत लगभग एक जैसी है, लेकिन कौन ज्यादा बेहतर है? इस बात को दोनों के कम्पेरिजन से जानते हैं।

चिपसेट
आईकू 3 5G स्नैपड्रैगन 865
रियलमी X50 प्रो 5G स्नैपड्रैगन 865

कौन बेहतर:इन दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है। हालांकि, फोन स्पीड को चेक करने वाली कंपनी एनटूटू ने आईकू 3 5G को 610576 स्कोर और रियलमी X50 प्रो 5G को 600000 स्कोर दिया है।

डिस्प्ले
आईकू 3 5G 6.44-इंच FHD+ सुपर AMOLED, 60Hz, HDR10+
रियलमी X50 प्रो 5G 6.44-इंच FHD+ सुपर AMOLED, 90Hz, HDR10+

कौन बेहतर:दोनों स्मार्टफोन में स्क्रीन का साइज एक जैसा है। साथ ही, ये सुपर एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन है। हालांकि, स्क्रीन रिफ्रेश रेट के मामले में रियलमी का 5G फोन आईकू से थोड़ा बेहतर है।

रैम
आईकू 3 5G 12GB LPDDR5
रियलमी X50 प्रो 5G 6GB/8GB/12GB LPDDR5

कौन बेहतर:आईकू का 5G स्मार्टफोन 12GB रैम के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च हुआहै। वहीं, रियलमी ने अपने ग्राहकों को रैम के 3 ऑप्शन दिए हैं। इसमें 6GB, 8GB और 12GB वैरिएंट शामिल हैं। दोनों फोन में अब तक की सबसे एडवांस रैम दी हैं।

स्टोरेज
आईकू 3 5G 256GB, UFS 3.1
रियलमी X50 प्रो 5G

128GB/256GB, UFS 3.0

कौन बेहतर:रैम की तरह रियलमी के हैंडसेट में यूजर्स को दो अलग स्टोरेज मिलते हैं। इसमें पहला 128GB और दूसरा 256GB स्टोरेज है। दूसरी तरफ, आईकू के फोन में 256GB स्टोरेज ही मिलेगा। हालांकि, दोनों अब तक के एडवांस यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज (UFS) के साथ आते हैं। रियलमी ने जहां UFS 3.0 दिया है, तो आईकू ने UFS 3.1 का इस्तेमाल किया है।

रियर कैमरा
आईकू 3 5G 48+13+13+2 मेगापिक्सल
रियलमी X50 प्रो 5G 64+12+8+2 मेगापिक्सल

कौन बेहतर:दोनों स्मार्टफोन में अलग-अलग मेगापिक्सल वाला क्वाड रियर कैमरा दिया है। रियलमी ने जहां 64 मेगापिक्सल का लेंस दिया है, तो आईकू ने 48 मेगापिक्सल लेंस दिया है। हालांकि, आईकू ने टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस रियलमी की तुलना में बेहतर दिया है।

फ्रंट कैमरा
आईकू 3 5G 16 मेगापिक्सल
रियलमी X50 प्रो 5G 32+8 मेगापिक्सल

कौन बेहतर:सेल्फी कैमरा के मामले में रियलमी का 5G स्मार्टफोन आईकू पर भारी नजर आता है। रियलमी में दोगुना मेगापिक्सल वाला डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। जो ज्यादा बेहतर सेल्फी क्लिक करेगा।

बैटरी
आईकू 3 5G 4400mAh, 55W चार्जर
रियलमी X50 प्रो 5G 4200mAh, 65W चार्जर

कौन बेहतर:आईकू के 5G फोन में रियलमी की तुलना में 200mAh ज्यादा कैपेसिटी वाली दी है, लेकिन इन दोनों में चार्जर का बड़ा अंतर है। आईकू हैंडसेट 55 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि रियलमी का फोन 65 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, दोनों कंपनियों का दावा है कि 35 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा।

कीमत
आईकू 3 5G 44990 रुपए
रियलमी X50 प्रो 5G 37999, 39999, 44999 रुपए

कौन बेहतर:आईकू 3 5G को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 44990 रुपए है। वहीं, रियलमी X50 प्रो 5G के 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 37999 रुपए, 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 39999 रुपए और 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत 44999 रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vivo iQOO 3 5g Price | Realme x50 pro 5g Vs Vivo iQOO 3 5g Which is Best; Specs Comparison, Price Difference


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TarbcU

Comments

Popular posts from this blog

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर यूजर्स का तंज- एनआरसी की पहली सूची जारी, भाजपा झारखंड से बाहर

सोशल मीडिया डेस्क . झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बीजेपी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, '“सरयू” की धवल-धार में “रघुबर” डूब गए'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ऐसाही होता है जब भक्ति सर चढ़ के बोले'। पढ़ें सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के ऐसे ही रिएक्शंस। यूजर्स बोले, अमित शाह जी को दोबारा कमान संभालना पड़ेगी... ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jharkhand Election Results | BJP: BJP Raghubar Das, Defeat In Jharkhand Social Media Reactions Memes Over Jharkhand Vidhan Sabha Election Chunav Result 2019 from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EOi1vW

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Supreme Court Again Refuses to Block Texas Abortion Law

By Adam Liptak from NYT U.S. https://ift.tt/3CdDsTy