Skip to main content

ओप्पो स्मार्टवॉच की तस्वीरें वायरल, एपल वॉच से इंस्पायर्ड है इसका डिजाइन, मिलेगी पासवर्ड और बैटरी कस्टमाइज करने की सुविधा

गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की पहली स्मार्टवॉच की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक इमेज में इसकी डिजाइन डिटेल्स और अपकमिंग फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। फोन में बैटरी, पासवर्ड समेत मल्टीफंक्शन बटन का ऑप्शन मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 6 मार्च को ओप्पो फाइंड X2 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले सामने आई टीजर इमेज में बताया गया था कि इसका डिजाइन काफी हद तक एपल वॉच से इंस्पायर्ड है। इसमें कर्व्ड ग्लास स्क्रीन और 3D ग्लास प्रोटेक्शन समेत एनालॉग वॉच जैसा वॉचफेस मिलेगा।

पॉपुलर वीबो साइट के टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने ओप्पो वॉच की फोटो को शेयर किया, इसे 6 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। वॉच में सेटिंग पेज खुला है। इसमें मल्टीफंक्शन बटन का ऑप्शन है, जिसके मुताबिक इसमें दिए गए फिजिकल बटन को यूजर अपनी उपयोगिता के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है। इसमें पासवर्ड ऑप्शन भी है, जिससे यूजर वॉच को लॉक कर सकेगा। इसके ऑथेंटिकेशन के तरीके सामने नहीं आए हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें पासवर्ड, पैटर्न या पिन ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इसमें बैटरी ऑप्शन भी मिलेगा।

ओप्पो स्मार्टवॉच की टीजर इमेज

लीक फोटो में ओप्पो स्मार्टवॉच का डिजाइन ठीक वैसा ही है जैसा कंपनी द्वारा जारी की गई टीजर इमेज में देखने को मिला था। इमेज देखकर उम्मीद की जा सकती है कि इसमें सिलिकॉन बैंड मिलेगा लेकिन लॉन्चिंग के समय इसमें कई तरह के बैंड ऑप्शन भी मिल सकते हैं।

ओप्पोके वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन भी शेयर कर चुके हैं ओप्पो वॉच की इमेज

इससे पहले ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन भी ओप्पो वॉच की इमेज शेयर कर चुके हैं। इसमें वॉच पर गोल्ज कलर में मेटल एज और क्रीम कलर के सिलिकॉन स्ट्रैप थे। इसके अलावा इसके साइड में दो फिजिकल बटन लगे थे। शेन ने फोटो शेयर कर बताया था कि इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oppo Smartwatch Price | Oppo Smartwatch Photo Leak Tips Design Details know Launch date News and Updates Price in India Full Specifications and Features


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3caE1Ri

Comments

Popular posts from this blog

Is Biden Too Old? America Got Its Answer.

By Michelle Cottle, Ross Douthat and Ezra Klein from NYT Opinion https://ift.tt/EfDMyNL

Netflix, Still Reeling, Bets Big on ‘The Gray Man’

By Nicole Sperling from NYT Business https://ift.tt/mqetS2Y

Spelling Bee Forum

By Isaac Aronow and Doug Mennella from NYT Crosswords & Games https://ift.tt/3l40VA2