Skip to main content

सोशल मीडिया पर दिखा डुअल स्लाइड स्क्रीन वाला आईफोन, स्लाइड करते ही दो स्क्रीन वाला बन जाता है फोन

गैजेट डेस्क. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इवान क्रिस्टल ने अपने ट्विटर हैंडल पर आईफोन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो की खास बात है कि इसमें स्लाइड स्क्रीन वाला आईफोन नजर आ रहा है। इसमें दो स्क्रीन दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए 'slide-able iPhone?' का कैप्शन भी दिया है। वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये आईफोन का प्रोटोटाइप मॉडल है। यानी भविष्य में ऐसा आईफोन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस फोन का वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी मौजूद है।

पहली बार इंस्ट्राग्राम पर दिखा स्लाइड आईफोन

स्लाइड और डुअल स्क्रीन वाले इस आईफोन को पहली बार इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क के यूजर bat.not.bad ने 12 नवंबर, 2019 को शेयर किया था। यूजर ने इसे आईफोन स्लाइड प्रो का कॉन्सेप्ट डिजाइन बताया। साथ ही, इस फोन को 18K रोज गोल्ड वैरिएंट बताया। एक दिन बाद यानी 13 नवंबर, 2019 को इस फोन का वीडियो यूट्यूब पर भी देखा गया। हालांकि, एपल की तरफ से कभी इस तरह के आईफोन का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन हाल ही मेंकंपनी ने डुअल स्क्रीन वालेआईफोन का पेटेंट कराया है।

स्लाइडआईफोन में क्या-क्या दिख रहा?

इस आईफोन में फुल व्यू डिस्प्ले स्क्रीन दी है। स्क्रीन को राइट साइड स्लाइड करने पर बैक साइड से छोटी स्क्रीन निकलतीहै। जिसमें कैमरा और गैलरी के आइकन नजर आते हैं। जब फोन को हॉरिजोंटल पकड़कर स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्लाइड किया जाता है, तब स्क्रीन ऊपर चली जाती है और नीचे की तरफ से एक नई स्क्रीन नजर आने लगती है। यानी ये डुअल स्क्रीन वाला फोन बन जाता है। दोनों स्क्रीन पर यूजर अलग-अलग काम कर सकता है। फोन के बैक साइड में एपल का लोगो दिया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple Concept Design iPhone Slide Pro with 18K Rose Gold and Triple Rear Camera


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32n6ZZD

Comments

Popular posts from this blog

3 Family Members Drown in Swimming Pool Accident in Spain

By ILIANA MAGRA from NYT World https://ift.tt/2sloEmP

Europe’s Economic Laggards Have Become Its Leaders

By Liz Alderman and Melissa Eddy from NYT Business https://ift.tt/d6UEpsh

Accounting Firm Cuts Ties With Trump and Retracts Financial Statements

By Ben Protess and William K. Rashbaum from NYT New York https://ift.tt/0xl1nuB