Skip to main content

वॉट्सऐप ने काम के दो फीचर जोड़े, तो रेडमी यूजर्स को मिला MIUI 12 का अपडेट; नौकरी दिलाने के लिए गूगल लाया ये ऐप

आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर।

1. वॉट्सऐप में आए दो नए फीचर


सबसे पहले बात करते हैं हम सभी के पसंदीदी ऐप यानी वॉट्सऐप की। तो इस सप्ताह कंपनी ने इसमें दो नए फीचर्स को जोड़ा है। इसमें पहला है ग्रुप कॉलिंग के लिए नई रिंगटोन। यानी अब आप वॉट्सऐप पर ग्रुप कॉल उसकी रिंगटोन से ही पहचान लेंगे। हालांकि, कोई यूजर वन-टू-वन कॉलिंग यानी सिंगल कॉल करता है, तब पुरानी रिंगटोन ही बजेगी। इसके साथ, कंपनी ने वॉट्सऐप में एक साथ कई नए स्टीकर्स को अपडेट किया है। ये सभी एनिमेटेड स्टीकर्स हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट करना होगा।

2. गूगल पे पर मिलेंगी नई पेमेंट सर्विस


दुनिया के टॉप टेक कंपनियों में शुमार गूगल भारत में अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे को एक्सपेंड कर रहा है। एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी अपने ग्राहकों को कार्ड और NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) सिस्टम के जरिए पेमेंट विकल्प दे सकती है। यह फीचर अभी एक्सिस बैंक क्रेडिट/डेबिट और SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स तक ही सीमित है। रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टमर को पेमेंट के लिए अपना कार्ड सेटअप करने से पहले वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। एक बार कार्ड रजिस्टर होने के बाद गूगल पे ऐप के जरिए NFC इनेबल हो जाएगा।

3. ह्यूमन के अंदर कम्प्यूटर लगाने का प्लान


एलन मस्क के न्यूरोसाइंस स्टार्टअप न्यूरोलिंक ने शुक्रवार को एक ऐसे सूअर का प्रदर्शन किया जिसके दिमाग में एक सिक्के के जितनी कम्प्यूटर चिप लगी हुई थी। ये इंसानो में होने वाली बीमारी के इलाज को बेहतर करने की दिशा में एक शुरुआती कदम है। इसके जरिए वे इंसानों में होने वाली कुछ दिमागी बिमारियों के इलाज को लेकर एक तरह का ट्रायल कर रहे हैं। न्यूरोलिंक का उद्धेश्य इंसानों के दिमाग में एक तरह वायरलेस कम्प्यूटर स्थापित करना है, जो इंसान को अल्जाइमर, डिमनशिया और रीढ़ की हड्डी की चोटों जैसी बिमारियों से लड़ने में और उनसे ठीक करने में मदद करेगा। एलन मस्क ने 2016 में सैन फ्रांसिसको में न्यूरोलिंक की स्थापना की थी।

4. ट्विटर की यूजर्स को सिक्योरिटी वॉर्निंग


आप ट्विटर पर एक्टिव हैं, लेकिन ऐप को अब तक अपडेट नहीं किया है तब जल्दी से इसे अपडेट कर लें। दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने एड्रॉयड यूजर्स को सिक्योरिटी मैसेज दिया है। ऐप में एक बड़े सिक्योरिटी लूप होल्स का पता चला है। इसके वजह से एंड्रॉयड 8 और एंड्रॉयड 9 यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं। इस प्रॉब्मल के चलते यूजर्स के प्राइवेट मैसेज भी एक्सपोज हो रहे हैं। अब ट्विटर ने प्रॉब्मल को पॉइंट आउट करके उसे फिक्स कर दिया है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से अपडेट किया जा सकता है।

5. कोरोना से बचने आरोग्य ऐप में नया फीचर आया


कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉन्च किए गए आरोग्य ऐप में अब नया फीचर अपडेट किया गया है। नया फीचर बिजनेस और आर्गेनाइजेशन की मदद के लिए पेश किया गया है। इसकी मदद से संस्थान अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए पहले कर्मचारियों की सहमित लेना अनिवार्य होगा। नई ओपन एपीआई सर्विस में कर्मचारियों के डेटा गोपनीयता का उल्लंघन नहीं होगा। नए फीचर के जरिए आर्गेनाइजेशन अपने कर्मचारियों की रियल टाइम हेल्थ स्टेट्स स्वास्थ्य के अन्य अपडेट को हासिल कर पाएंगे।

6. टेलीग्राम ने शुरू की वीडियो कॉलिंग सर्विस


आप टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल करते हैं तब ये जानकारी आपके लिए है। दरअसल, टेलीग्राम अब ऐप के साथ डेस्कटॉप पर भी वीडियो कॉलिंग का फीचर शुरू कर रहा है। फिलहाल इसका फायदा बीटा वर्जन या ऐप के 7.0 वर्जन पर मिलेगा। कंपनी ने कहा कि आप अपने कॉन्टैक्ट के प्रोफाइल पेज से वीडियो कॉल शुरू कर सकते हैं और वॉयस कॉल के दौरान किसी भी समय वीडियो को स्विच ऑन या ऑफ कर सकते हैं। टेलीग्राम को वॉट्सऐप का बड़ा कॉम्टिटर माना जाता है। हालांकि, दोनों के यूजर्स की संख्या में बड़ा अंतर है।

7. रेडमी नोट 8 प्रो यूजर्स को मिला नया सॉफ्टवेयर


शाओमी ने रेडमी नोट 8 प्रो को के लिए अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर MIUI 12 का अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए आपको इस फोन की सेटिंग्स में जाना है। उसके बाद आपको सिस्टम अपडेट में जाना है और उसके अंदर आपको MIUI 12 अपडेट का विकल्प मिलेगा। आप उसे क्लिक करेंगे और उसके बाद एक प्रोसेस आपके फोन में होगा। आपको फोन बंद होगा फिर खुलेगा और तब आपका फोन इस नए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट हो चुका है। इस फोन को अपडेट करते वक्त आपके एक बात का ध्यान रखें कि आपके फोन की बैटरी 50% से ज्यादा चार्ज हो।

8. नौकरी चाहिए तो गूगल करेगा मदद


गूगल ने हाल ही में अपने नौकरी लिस्टिंग ऐप Kormo Jobs को भारत में रोलआउट किया है। कोरमो जॉब्स ऐप को पहली बार 2018 में बांग्लादेश में लॉन्च किया गया था और फिर 2019 में इंडोनेशिया में इसकी सर्विस शुरू हुई थी। कोरमो जॉब्स ऐप में नौकरियों की लिस्ट है। ये यूजर्स को अपना डिजिटल सीवी बनाने की सर्विस भी देता है। गूगल के ये नया जॉब प्लेटफॉर्म माइक्रोसॉफ्ट के लिंक्डइन के साथ भारतीय के जॉब सर्च पोर्टल्स जैसे नौकरी और टाइम्सजॉब्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

9. टिकटॉक सीईओ का रिजाइन


आखिर में आप इस खबर से भी अपडेट हो जाइए, क्योंकि ये टिकटॉक से जुड़ी है। इस सप्ताह टिकटॉक के सीईओ केविन मेयर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा अपनी ज्वॉइनिंग के 100 दिन में ही दे दिया। केविन ने अपने इस्तीफा में कहा, "हाल के सप्ताहों में राजनीतिक वातावरण में तेजी से बदलाव आया है। मैंने इस बात पर कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव किए जिसकी जरूरत कॉर्पोरेट संरचनात्मक के लिए होती है। भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।" बता दें कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का टिकटॉक पर दबाव था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weekly Discriber: Which Apps were Updated and New Technology in This Week


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EMfG86

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...

टॉप-10 हैचबैक और SUV में मारुति का रहा दबदबा, स्विफ्ट टॉप सेलिंग कार रही; हुंडई की इन कार की रही डिमांड

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नवंबर सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। नवंबर में भी कार की सेल्स पर कोविड का असर देखने को मिला। भले ही बीते कुछ महीनों में ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी देखने को मिली है, लेकिन बीते साल की तुलन में ये आंकड़े निराश करने वाले हैं। नवंबर में पैसेंजर्स व्हीकल सेगमेंट में 2,86,469 यूनिट की बिक्री हुई। सितंबर 2020 की तुलना में 35% और अक्टूबर 2020 की तुलना में 15% की ग्रोथ रही। मारुति का दबदबा बरकरार रहा नवंबर 2020 में जिन टॉप-10 हैंचबैक और SUV की बिक्री हुई है उनमें मारुति का दबदबा देखने को मिला है। मारुति के 4 मॉडल स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ऑल्टो, डिजायर, ईको और अर्टिगा टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। वहीं, हुंडई की 2 (क्रेटा और ग्रैंड i10) और किआ सोनेट भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। नवंबर 2019 में मारुति की ब्रेजा और एस-प्रेसो टॉप-10 का हिस्सा थीं, जो इस बार लिस्ट से बाहर हो गईं। वहीं, हुंडई की इलाइट i20 और किया सेल्टॉस लिस्ट से बाहर रहीं। स्विफ्ट बनी मोस्ट सेलिंग कार रही नवंबर में लोगों ने मारुति स्विफ्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया। इस कार की 18,498 यूनिट बिकी। हाला...

आईफोन 12 और 12 प्रो को पहले 3 फीट फिर 10 फीट ऊंचाई से बार-बार गिराया, फिर सामने आया ये रिजल्ट

भारत में एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज के दो स्मार्टफोन आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि इस नई सीरीज के स्मार्टफोन पुरानी की तुलना में ज्यादा मजबूत है। आईफोन 12 पर सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यूट्यूबर एवरीथिंग एपल प्रो EAP ने इसकी मजबूती का पता लगाने के लिए ड्रॉप टेस्ट किया। इस टेस्ट के दौरान उन्होंने आईफोन 12 और 12 प्रो दोनों हैंडसेट का इस्तेमाल किया है। टेस्ट की शुरुआत फोन को 3 से 4 फीट की ऊंचाई से गिराने के साथ हुई। इसके बाद उन्हें 10 फीट या उससे भी ज्यादा ऊंचाई से गिराया गया। आप भी जानिए इस टेस्ट का क्या रिजल्ट निकला। आईफोन 12 और 12 प्रो का ड्रॉप टेस्ट 3 फीट से हुई शुरुआत: इन दोनों आईफोन को गिराने की शुरुआत 3 फीट से शुरू की गई। पहले दोनों फोन को ऐज की तरफ से फिर स्क्रीन वाले हिस्से की तरफ से गिराया गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद फोन में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यानी फोन की स्क्रीन, ऐज और कैमरा लेंस सब कुछ सही रहा। 6 फीट से गिराया: इसके बाद फोन को 6 फीट ऊंचाई से गिराया गया। इस बार भी फोन की स्क्रीन पूरी तरह सेफ रही। ...