Skip to main content

गूगल ने दी बड़ी राहत, अब आप अगले साल तक मुफ्त में अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे, कंपनी ने 30 सितंबर की डेडलाइन को आगे बढ़ाया

गूगल ने मुफ्त अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की वैधता को अगले साल मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में अब यूजर्स को मार्च 2021 तक गूगल मीट ऐप के जरिए 24 घंटे फ्री में अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि, इसके लिए जीमेल अकाउंट होना जरूरी होगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने गूगल मीट ऐप के जरिए 30 सितंबर तक मुफ्त अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा ऑफर की गई थी। अब 30 सितंबर की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया गया है।

कोविड में गूगल मीट बना मददगार

इससे पहले तक खबर थी कि 1 अक्टूबर से गूगल मीट पर फ्री में अनलिमिटेड टाइम तक वीडियो कॉलिंग नहीं हो सकेगी। इसके लिए पैसा देना होगा। यूजर 60 मिनट तक ही फ्री में गूगल मीट पर वीडियो कॉल कर सकेंगे। हालांकि अब यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के चलते घर से काम कर रहे कर्मचारी मीटिंग के लिए, स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेज के लिए गूगल मीट का इस्तेमाल कर रहे थे। जहां गूगल मीट पर अधिक से अधिक 100 लोगों को अनलिमिटेड टाइम के लिए वीडियो कॉल करने की छूट दी गई थी।

गूगल मीट से जोड़ा गया नया फीचर

हाल ही में गूगल यूजर्स की सुविधा के लिए गूगल मीट में नया फीचर जोड़ा है, जिसका नाम न्वाइज कैंसिलेशन है। इस फीचर के जरिए दोनों एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड में उत्पन्न होने वाले शोर को रोक सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने जून में इस फीचर को डेस्कटॉप वर्जन के लिए जारी किया था। यह सुविधा डिफॉल्ट रूप से बंद है। इसे एक्टिव करने के लिए आपको सेटिंग्स में दिए गए More पर टैप करना होगा। जिसके बाद Noise Cancellation फीचर स्टार्ट हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोविड-19 महामारी के चलते घर से काम कर रहे कर्मचारी मीटिंग के लिए, स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेज के लिए गूगल मीट का इस्तेमाल कर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ia839C

Comments

Popular posts from this blog

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर यूजर्स का तंज- एनआरसी की पहली सूची जारी, भाजपा झारखंड से बाहर

सोशल मीडिया डेस्क . झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बीजेपी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, '“सरयू” की धवल-धार में “रघुबर” डूब गए'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ऐसाही होता है जब भक्ति सर चढ़ के बोले'। पढ़ें सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के ऐसे ही रिएक्शंस। यूजर्स बोले, अमित शाह जी को दोबारा कमान संभालना पड़ेगी... ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jharkhand Election Results | BJP: BJP Raghubar Das, Defeat In Jharkhand Social Media Reactions Memes Over Jharkhand Vidhan Sabha Election Chunav Result 2019 from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EOi1vW