Skip to main content

5000 रुपए से कम है इन 4G स्मार्टफोन की कीमत, फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा तक मिलेगा

जब भी हम कोई स्मार्टफोन खरीदते हैं तब उसकी कीमत सबसे अहम होती है। हर कोई ये चाहता है कि उसे कम कीमत में पावरफुल और मल्टी फीचर्स वाला स्मार्टफोन मिल जाए। ई-कॉमर्स फ्लेटफॉर्म पर ऐसे कई स्मार्टफोन भी मौजूद हैं, जो आपकी डिमांड को कम कीमत में पूरा करते हैं। हम ऐसे ही 5 स्मार्टफोन के बारे में आपको बता रहे हैं। खास बात है कि ये 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

इन स्मार्टफोन की खासियत

  • इन सस्ते स्मार्टफोन के कुछ मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा तक मिलेगा, जिससे आप बेहतर फोटोग्राफी कर पाएं। वहीं, सेल्फी या वीडियो चैटिंग के लिए फ्रंट कैमरा भी दिया है।
  • ये स्मार्टफोन 4G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में आप जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया या किसी भी 4G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कुछ स्मार्टफोन में डुअल 4G सिम के साथ मेमोरी कार्ड भी इन्स्टॉल कर सकते हैं। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर तक दिया है।

1. सैमसंग गैलेक्सी M01


इस स्मार्टफोन में 5.3-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1480 x 720 पिक्सल है। फोन में 1.5GHz मीडियाटेक MT6739WW क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 1GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी है।

2. सूर्या आईस्मार्ट 58i


इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी है।

3. जेन एडमायर शाइन


इस स्मार्टफोन में 4-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 480 x 854 पिक्सल है। फोन में 1.5GHz Spreadtrum प्रोसेसर दिया है। इसमें 1GB रैम और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 1750mAh की बैटरी दी है।

4. माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस


इस स्मार्टफोन में 4-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 480 x 800 पिक्सल है। फोन में 1.2GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 1GB रैम और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए कैमरा दिया है। इसमें 1600mAh की बैटरी दी है।

5. आई कॉल K600


इस स्मार्टफोन में 5-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 480 x 854 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP का ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2200mAh की बैटरी दी है।

नोट: खबर में दिखाए गए सभी स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ली गई है। अलग-अलग वेबसाइट पर इनकी कीमत में बदलाव हो सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4G Smartphone Under Rs. 5000 with Selfie Camera


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33a18Ja

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप और फेसबुक की तर्ज पर टेलीग्राम में भी जोड़ेगा ग्रुप कॉल फीचर, कंपनी का दावा- यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा

वॉट्सऐप और इंस्ट्राग्राम के तर्ज पर अब टेलीग्राम में भी वीडियो कॉलिंग फीचर जुड़ने वाला है। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसमें यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, इसके डेटा पर कोई थर्ड पार्टी एक्सेस नहीं कर पाएगी। इसे कब लॉन्च किया जाएगा और ग्रुप कॉल में कितने यूजर्स शामिल हो सकेंगे, इसे लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है। लॉकडाउन में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का क्रेज काफी बढ़ रहा है। ऑफिस का काम और दोस्तों से बात करने के लिए लोग वीडियो कॉलिंग ऐप का सहारा ले रहे हैं। इसी को देखते हुएटेलीग्राम ने ऐप में यह फीचर जोड़ने का ऐलान किया है। टेलीग्राम का वैश्विक स्तर पर 40 करोड़ यूजर्स हैं। कई कंपनियों ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग फीचर दरअसल लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉलिंग ऐप जूम काफी फेमस हुआ था, इसके फ्री वर्जन में 100 यूजर्स तो पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ सकते हैं। जूम ऐप के विवादों में आने के बाद मौके का फायदा उठाने के लिए कई ऐप ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर अपने प्लेटफार्म में शामिल कर लिया। फेसबुक मैसेंजर ऐप में नया वीडिय...

An Atheist Chaplain and a Death Row Inmate’s Final Hours

By Emma Goldberg and Desiree Rios from NYT U.S. https://ift.tt/z2QVmLr