Skip to main content

ऑनलाइन मिलने वाले 5 सबसे सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन, इनमें वॉट्सऐप-फेसबुक भी चलेगा; सभी की कीमत 3000 रुपए से कम

भारतीय टेक मार्केट में अब स्मार्टफोन की बड़ी रेंज मौजूद है। स्मार्टफोन को आप प्राइस सेगमेंट के साथ फीचर्स सेगमेंट के हिसाब से भी खरीद सकते हैं। यहां 5 हजार से लेकर 2 लाख या उससे भी ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। हालांकि, हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 3000 हजार रुपए से भी कम है।

ये सभी स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। यानी इनमें वॉट्सऐप, फेसबुक जैसे ऐप्स भी काम करेंगे। वहीं, इनमें रियर और सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। यानी आप वीडियो चैट भी कर पाएंगे। यदि आपका महंगा फोन खराब हो गया है तब आप इन स्मार्टफोन से काम चला सकते हैं। साथ ही, दिवाली पर आप इन फोन के अपने यहां काम करने वाले लोगों को भी गिफ्ट कर सकते हैं। तो चलिए जल्दी से इन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं...

1. HPL A35


इस स्मार्टफोन में 3.5-इंच का HVGA डिस्प्ले दिया है। फोन में स्पैनट्रम प्रोसेसर के साथ 256MB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 512MB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 1400mAh की ली-ऑयन बैटरी दी है।

2. नुवा अल्फा NS35


इस स्मार्टफोन में 3.5-इंच का HVGA डिस्प्ले दिया है। फोन में सिंगल कोर प्रोसेसर के साथ 512MB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 4GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 1400mAh की ली-ऑयन बैटरी दी है।

3. एम-टेक ओपल स्मार्ट


इस स्मार्टफोन में 3.5-इंच का HVGA डिस्प्ले दिया है। फोन में 1GHz डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ 512MB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 4GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 1350mAh की ली-ऑयन बैटरी दी है।

4. नुवा ब्लू ND40


इस स्मार्टफोन में 4-इंच का WVGA डिस्प्ले दिया है। फोन में मीडियाटेक डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ 512MB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 4GB है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 1350mAh की ली-ऑयन बैटरी दी है।

5. आईबॉल एंडी 4P क्लास X


इस स्मार्टफोन में 4-इंच का WVGA डिस्प्ले दिया है। फोन में मीडियाटेक डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ 1GB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 8GB है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी या वीडियो कॉलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 1400mAh की ली-ऑयन बैटरी दी है।

नोट: इन सभी स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ली गई है। जिन पर नो कोस्ट EMI के साथ कुछ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं, जिसके चलते इनकी कीमत और भी कम हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheapest Android Smartphone in India Under Rs 3000 with No Cost EMI Offer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RU0lWm

Comments

Popular posts from this blog

The Texas Oil Heir Who Took On Math’s Impossible Dare

By William J. Broad from NYT Science https://ift.tt/ZNibTug5j

Federal Judge Finds Trump Most Likely Committed Crimes Over 2020 Election

By Luke Broadwater and Alan Feuer from NYT U.S. https://ift.tt/PbkhVZR

पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगा eBikeGo, दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप eBikeGo देश के पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रहा है। यह चार्जिंग स्टेशन IoT तकनीक पर आधारित होंगे और इन पर दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इन शहरों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहले चरण में 3000 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यह स्टेशन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में लगाए जाएंगे। यह स्टेशन तीन महीने में लगाए जाएंगे। कंपनी की योजना पूरे देश में 1 साल में 12 से 15 हजार चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। ऐप से होगी चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग कंपनी के मुताबिक, इन चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग के लिए eBikeGo चार्ज ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप से वाहनों की मॉनिटरिंग भी होगी। यूजर इस ऐप से QR कोड स्कैन करके अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। इस ऐप से चार्जिंग के दौरान बिजली की खपत की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा eBikeGo इस बात की मॉनिटरिंग भी करेगी कि वाहन में कितनी बैटरी बकाया है और कितनी चार्जिंग की आवश्यकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद ...