Skip to main content

यूजर्स को मिलेगा एक्सपायरिंग मीडिया फीचर, इसमें फोटो-वीडियो एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे; ऐसे काम करेगा ये फीचर

वॉट्सऐप यूजर्स की जरूरत के हिसाब से नए अपडेट करता रहता है। आने वाले दिनों में इसमें कई काम के फीचर्स एड होने वाले हैं। इस बीच कंपनी ने एक और नए 'एक्सपायरिंग मीडिया' (Expiring Media) फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस फीचर की खास बात है कि जैसे ही यूजर किसी मीडिया फाइल जैसे फोटो, वीडियो, जिफ या अन्य को देख लेगा वो फोन से गायब हो जाएगी।

वॉट्सऐप फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपायरिंग मीडिया फीचर के माध्यम से भेजी गई मीडिया फाइल प्राप्तकर्ता द्वारा चैट विंडो से हटते ही गायब हो जाएगी।

ऐसे काम करेगा ये फीचर

  • इस देखने से ये पता चलता है कि इस फीचर को एक डेडिकेटेड टाइमर बटन (timer button) के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा। चैट में मीडिया फाइल को जोड़ने के लिए यूजर को उस बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद सलेक्टेड मीडिया फाइल्स एक्सपायर हो जाएंगे।
  • वॉट्सऐप ऐसी मीडिया फाइलों को टाइमर आइकन के जरिए हाइलाइट करेगा, जिससे यूजर को यह पता चल सके कि चैट छोड़ने के बाद साझा की गई फाइलें गायब हो जाएंगी।
  • WABetaInfo के मुताबिक, ये फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। शुरुआत में इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर के लिए जारी किया जा सकता है, बाद में इसे आईफोन के लिए भी जारी किया जा सकता है।

स्नैपचैट, इंस्टाग्राम पर मौजूद है ये फीचर
वॉट्सऐप का एक्सपायरिंग मीडिया फीचर स्नैपचैट और इंस्टाग्राम की तरह है, जहां इंस्टाग्राम यूजर को डायरेक्ट मैसेज के जरिए डिसअपियरिंग फोटो और वीडियोज भेजने की सुविधा देता है। इंस्टाग्राम ग्रुप में भी यूजर को गायब हो जानी वाली मीडिया फाइलों को भेजने की सुविधा देता है। हालांकि वॉट्सऐप पर ग्रुप यूजर के लिए इस तरह का कोई फीचर फिलहाल मौजूद नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने नए 'एक्सपायरिंग मीडिया' फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j3yT4A

Comments

Popular posts from this blog

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर यूजर्स का तंज- एनआरसी की पहली सूची जारी, भाजपा झारखंड से बाहर

सोशल मीडिया डेस्क . झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बीजेपी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, '“सरयू” की धवल-धार में “रघुबर” डूब गए'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ऐसाही होता है जब भक्ति सर चढ़ के बोले'। पढ़ें सोशल मीडिया पर आए यूजर्स के ऐसे ही रिएक्शंस। यूजर्स बोले, अमित शाह जी को दोबारा कमान संभालना पड़ेगी... ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jharkhand Election Results | BJP: BJP Raghubar Das, Defeat In Jharkhand Social Media Reactions Memes Over Jharkhand Vidhan Sabha Election Chunav Result 2019 from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EOi1vW