Thursday 3 October 2019

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया सर्फेस लैपटॉप 3, इयरबड, दो स्क्रीन वाले टैबलेट समेत 6 प्रोडक्ट, 22 अक्टूबर से शुरू होगी बिक्री

गैजेट डेस्क. बुधवार को न्यूयॉर्क में हुए माइक्रोसॉफ्ट हार्डवेयर इवेंट में कंपनी ने 6 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। इवेंट में लॉन्च किए गए सर्फेस लैपटॉप 3, सर्फेस प्रो 7, सर्फेस इयरबड और सर्फेस प्रो एक्स की बिक्री इसी साल से शुरू होगी। जबकि दो नए प्रोडक्ट न्यू सर्फेस नियो और डुओ (डुअल स्क्रीन टैबलेट) की बिक्री अगले साल से शुरू होगी।

  1. कीमत: 71 हजार रुपए
    बिक्री शुरू: 22 अक्टूबर (यूएस)

    • नए सर्फेस 3 लैपटॉप में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जिसका यूजर्स लंबे समय से डिमांड कर रहे थे। यह डिवाइस 13.5 इंच और 15 इंच डिस्प्ले साइज में मिलेगा।
    • इसमें 10th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर है। कंपनी का कहना है कि यह सर्फेस लैपटॉप 2 से दो गुना तेज है। इसमें ऑल डे बैटरी लाइफ मिलती है, इसकी बैटरी को 80% चार्ज होने में एक घंटे से भी कम का समय लगता है।
    • इसकी कीमत 71 हजार रुपए है और यूएस में इसकी बिक्री 22 अक्टूबर से शुरू होगी।
  2. कीमत: 53 हजार रुपए
    बिक्री शुरू: 22 अक्टूबर (यूएस)

    • सर्फेस 7 प्रो जो 2 इन 1 पीसी है। इसमें पहले की तरह ही 12.3 इंच का डिस्प्ले है। नए सर्फेस 7 प्रो में भी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।
    • इसके इंटरनल फीचर्स को पहले से अपग्रेड किया गया है साथ ही इसमें पहले की तरह ही सर्फेस पेन सपोर्ट मिलेगा।
    • इसके सॉफ्टवेयर में कई सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे इसमें इसके ओएस मे फोन कॉल्स का फीचर जोड़ा गया है जिसमें यूजर पीसी की मदद से अपने एंड्रॉयड फोन से कॉलिंग कर सकेगा।
    • इसकी बिक्री भी 22 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी कीमत 54 हजार रुपए है।
  3. कीमत: 17 हजार रुपए
    बिक्री शुरू: 2020 (यूएस)

    • माइक्रोसॉफ्ट के नए सर्फेस इयरबड्स के हर बड में दो माइक दिय गए हैं। इसमें 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
    • इसे किसी भी प्लेटफार्म से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें टच सेंसर्स है, जिससे यूजर म्यूजिक और नोटिफिकेशन नेवीगेच कर सकेगा।
    • यह गेस्चर कंट्र्रोल के साथ आता है साथ ही इसमें मल्टीपल टैप कर स्पॉटिफाई खोला जा सकता है।
    • यह 60 भाषाओं को सपोर्ट करता है साथ ही इसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस इंटिग्रेशन भी मिलेगा।
    • इसकी कीमत 17 हजार रुपए है। इसकी बिक्री अगले साल से शुरू होगी।
  4. कीमत: 17 हजार रुपए
    बिक्री शुरू: मिड नवंबर 2019 (यूएस)

    • सर्फेस प्रो एक्समें पतला सर्फेस पेन भी मिलेगा जो इसकी कीबोर्ड पर ही अटैच है, इसे निकालने के लिए यूजर को की-बोर्ड पुश करना होगा।
    • डिवाइस में लगे होने पर सर्फेस पेन ऑटोमैटिकली चार्ज होता है। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस में दो टेराफ्लोप्स की जीपीयू पावर मिलती है साथ ही यह एलटीई कैपेबिलिटी से लैस है।
    • सर्फेस प्रो एक्स में 13 इंच स्क्रीन है, जिसमें 238 पिक्सल डेंसिटी है। स्क्रीन में 2880x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है।
    • इसमे कस्टमम माइक्रोसॉफ्ट एसक्यू1 चिपसेट जो क्वालकॉम एआरएम चिपसेट और एआई इंटिग्रेशन के साथ मिलकर 7 वॉट का पावर प्रोड्यूस करती है।
    • कंपनी का कहना है कि प्रो एक्स, सर्फेस प्रो 6 की तुलना में प्रति वॉट तीन गुना ज्यादा पावरफुल है।
    • इसकी कीमत 71 हजार रुपए है, इसकी बिक्री नवंबर के मध्य कर शुरू होगी।
  5. बिक्री शुरू: 2020

    • सर्फेस नियो और डुओ के साथ कंपनी ने अपने फ्यूचर प्लान शोकेस किया है। सर्फेस नियो 5.6 एमएम पतला है जो दो स्क्रीन के साथ आता है, इन्हें किताब की तरह फोल्ड किया जा सकता है।
    • स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें 360 डिग्री हिंज है, जो दोनों स्क्रीन को आपस में जोड़े हुए है। इसमें भी सर्फेस पेन की सुविधा मिलती है, जो मैग्नेटिकली बैक में फिट होती है और ऑटोमैटिक चार्ज होता है।
    • इसका की-बोर्ड भी मैग्नेटिकली बैक पैनल पर फिट होता है। इसमें कस्टम विंडो 10 एक्स है जो खासतौर से डुअल स्क्रीन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें इंटेल का लेकफिल्ड प्रोसेसर मिलेगा।
    • इवेंट में कंपनी ने सर्फेस डुओ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन देखने में यह निया का छोटा वर्जन लग रहा है। यह एंड्रॉयड से लैस होगा।
    • इसमें भी दो स्क्रीन मिलेगा जिसमें यूजर दोनों स्क्रीन कर मल्टी टास्किंग कर सकेंगे। दोनों डिवाइस की बिक्री 2020 में शुरू होगी।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Microsoft launches Surface laptop 3, earbuds, 6 products including two-screen tablet, will start selling on October 22


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2prWept

No comments:

Post a Comment