Thursday 24 October 2019

गूगल ने लॉन्च किए अनलॉक क्लॉक, पोस्ट बॉक्स समेत 6 ऐप्स, यूजर की डिजिटल एक्टिविटी पर रखेंगी पैनी नजर

गैजेट डेस्क. सोशल मीडिया पर घंटों समय बिताना और बार-बार फोन पर नोटिफिकेशन और मैसेज चेक करना, लोगों में यह समस्या आम हो चुकी है। लोगों की इसे परेशानी को छुटकारा दिलाने के लिए गूगल में 6 नई ऐप लॉन्च की है। कंपनी ने हाल ही में अनलॉक क्लॉक, पोस्ट बॉक्स, वी फ्लिप, पेपर फोन, डेजर्ट आईलैंड और मॉर्फ ऐप लॉन्च किए। यह सभी ऐप्स न सिर्फ लोगों की डिजिटल एक्टिविटी पर नजर रखेंगी बल्कि उन्हें काम पर फोकस और टाइम मैनेजमेंट करने में भी मदद करेंगी। यह सभी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

कंपनी का कहना है कि गूगल की इस पहल को देखते हुए अन्य डेवलपर्स और डिजाइनर्स भी अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस में इस तरह के टूल्स देने की दिशा में काम करेंगी। कंपनी ने यह टूल्स नवंबर 2018 में सिर्फ पिक्सल डिवाइस के लिए जारी किए थे। हालांकि अब इन्हें नॉन-गूगल डिवाइस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

  1. गूगल ने बताया कि अनलॉक क्लॉक, लॉक स्क्रीन लाइव वॉलपेपर की तरह काम करेगी। यह यूजर को इस बात की जानकारी देगी कि स्मार्टफोन को दिनभर में कितनी बार अनलॉक किया गया। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर यह जान पाएगा कि वे हर दिन स्मार्टफोन को कितना इस्तेमाल करते हैं। चूंकि यह लाइव वॉलपेपर है, इसलिए यह ऐप इंस्टॉल होने के बाद फोन में नहीं दिखेगी, इसे लाइव वॉवपेपर लाइब्रेरी में देखा जा सकेगा।

  2. यह ऐप एक टिपिकल पोस्ट बॉक्स की तरह काम करेगी। यह फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन को एक जगह इकट्ठा करेगी, और सेट किए गए समय पर ही यूजर को दिखाएगी। इसकी मदद से जरूरी काम करते समय यूजर का ध्यान नहीं भटकेगा। इसमें नोटिपिकेशन देखने को समय तय कर सकते हैं। यह फ्री ऐप है जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

  3. यह ऐप यूजर को टेक्नोलॉजी के बजाए फिजिकल वर्ल्ड में ज्यादा समय बिताने के लिए प्रेरित करेगी।

  4. इस ऐप के जरिए यूजर पर्सनल डिजिटल बुकलेट तैयारी कर सकेंगे। इससे पेपर की बर्बादी भी रुकेगी। इस ऐप में यूजर वह सभी जरूरी चीजें रख सकेंगे जो स्मार्टफोन के लिए जरूरी है। इसमें कॉन्टैक्ट, मैप्स, कैलेंडर इंफॉर्मेशन समेत सभी जरूरी चीजें बुकलेट में रखी जा सकेंगी। पेपर ऐप में रेसिपी, फ्रेजबुक्स और नोटपैड्स भी बनाए जा सकेंगे। यह भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

  5. यह ऐप यूजर को चैलेंज देती है कि वह जरूरी ऐप को छोड़कर अन्य ऐप्स को इस्तेमाल किए बिना रह सकते हैं या नहीं। इसका मुख्य उद्देश्य टेक्नोलॉजी पर निर्भरता को खत्म करना है। इसमें यूजर 7 महत्वपूर्ण तक चुन सकते हैं। यह दिनभर की गतिविधि पर नजर रखता है। यह भी प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

  6. यह ऐप एंड्रॉयड लॉन्चर है। यह समय और लोकेशन के हिसाब से ऐप दिखाता है ताकि यूजर जरूरी और महत्वपूर्ण कामों पर फोकस कर सके। यह टाइम मैनेजमेंट करने में भी मदद करेगी। समय और लोकेशन के हिसाब से मॉर्फ ऐप यूजर को सही ऐप का सुझाव देगी। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Google Launches New Digital Wellbeing Apps including Unlock Clock, Post Box, We Flip, Paper Phone, Desert Island, and Mo


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p8JJ2p

No comments:

Post a Comment