Skip to main content

आपके बोलने भर से काम करेंगे 13 हजार रुपए से कम के ये 6 टीवी, साउंड इतना दमदार की होम थिएटर की कमी महसूस नहीं होगी

यह समय स्मार्ट टीवी का है और इनका क्रेज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जैसे रियलमी, नोकिया, मोटोरोला, वनप्लस और शाओमी भी स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री कर चुकी हैं। अगर आप भी अपने पुराने टीवी से बोर हो गए और घर में नया स्मार्ट टीवी लाने का प्लान बना रहे हैं, जो आपके बोलने भर से काम करें, वो भी बेहद मामूली से बजट में। तो हमने ऐसे टीवी की लिस्ट तैयार की है, जो 13 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध है....

1. कोडक LED स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 11499 रुपए

  • फ्लिपकार्ट पर कोडक का 32 इंच स्मार्ट टीवी 12 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध है। इसे फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। टीवी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा, जो इस बजट से हिसाब से बढ़िया है।
  • इसमें डिज्नी प्लस हॉट स्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। खास बात यह है कि इसमें गूगल असिस्टेंट भी है, यानी आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट मिलता है, यानी फोन की स्क्रीन टीवी पर शेयर कर सकेंगे। टीवी में कुल 24 वॉट का साउंड आउटपुट है, जो आपको होम थिएटर जितना साउंड तो नहीं देगा लेकिन उसकी कमी भी महसूस नहीं होने देगा।

2. थॉमसन 9A सीरीज
32” मॉडल कीमत: 11499 रुपए

  • थॉमसन का यह स्मार्ट टीवी भी 13 हजार से कम के बजट में खरीदा जा सकता है। इसमें भी 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से टीवी खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है।
  • टीवी में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाला एचडी रेडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह भी एंड्रॉयड बेस्ड टीवी है इसलिए इसमें गूगल प्ले एक्सेस करने कर अपना पसंदीदा ऐप इंस्टॉल करने की सुविधा मिलेगी।
  • इसमें भी गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। टीवी में हाई बेस स्पीकर्स दिए गए हैं, जो कुल 24 वॉट का साउंड आउटपुट देता है। इसके रिमोट में ओटीटी प्लेटफार्म्स और वॉयस असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन मिल जाती हैं।

3. सैनसुई LED स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 11999 रुपए

  • सैनसुई के इस टीवी को भी 13 हजार से कम बजट में खरीदा जा सकता है। लेकिन इस बजट में ज्यादातर एचडी रेडी डिस्प्ले वाली टीवी ही मिलेंगे। फ्लिपकार्ट से खरीदने पर इस पर भी फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से खरीदी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • टीवी में कई स्मार्ट फीचर्स मिल जाते हैं, जैसे इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफार्म का सपोर्ट मिल जाता है, जिन्हें एक्सेस करने के लिए रिमोट में डेडिकेटेड बटन मिलेगी।
  • टीवी लाइनक्स ओएस पर बेस्ड है और इसमें स्क्रीन मिररिंग का ऑप्शन भी मिल जाएगा यानी फोन की स्क्रीन को टीवी पर शेयर कर सकेंगे। टीवी में 20 वॉट का साउंट आउटपुट मिलेगा। इसमें बॉडी पर थोड़े बेजल्स जरूर मिलेंगे।

4. सैमसंग LED टीवी
32” मॉडल कीमत: 12499 रुपए

  • 13 हजार रुपए के बजट में सैमसंग के इस टीवी को भी खरीदा जा सकता है। इसमें 60 हर्ट्स रिफ्रेश्ड रेट के साथ 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। फ्लिपकार्ट इस पर भी कई तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
  • टीवी में 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिल जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट और 1 यूएसबी पोर्ट मिल जाएगा। चूंकि यह स्मार्ट टीवी नहीं है इसलिए इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और डिज्नी हॉट स्टार जैसे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसलिए इसे खरीदने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें।

5. रियलमी स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 12999 रुपए

  • कंपनी ने हाल ही में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला स्मार्ट टीवी है। इसकी शुरूआती कीमत 12999 रुपए है, जो 32 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत है। अगर 13 हजार रुपए का टाइट बजट है, तो आपके पास 32 इंच मॉडल खरीदाने का ही विकल्प है।
  • टीवी में बेजल लेस अल्ट्रा बाइट एलईडी डिस्प्ले, क्रोमकास्ट बूस्ट पिक्चर इंजन, 24 वॉट स्टीरियो साउंड आउटपुट, वन-टच गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब समेत कई ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी पर एक लाख से ज्यादा घंटे का कंटेंट मिलेगा। इसके साथ आपको वन-टच रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसमें ओटीटी प्लेटफार्म्स के लिए शॉर्ट-कट बटन दी गई हैं। टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिल जाते हैं।

6. एमआई 4A प्रो स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 12999 रुपए

  • शाओमी का यह टीवी काफी समय से बाजार में मौजूद है। इसमें अल्ट्रा बाइट एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि इसके चारों तरफ आपको थोड़े बेजल देखने को मिलेंगे। इसमें पैचवॉल इंटरफेस मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को 7 लाख से ज्यादा घंटे का कंटेंट मिलेगा।
  • टीवी में 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज के साथ 10 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं यानी कुल 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें भी 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। यह एंड्रॉयड बेस्ड टीवी है इसमें आप प्ले स्टोर एक्सेस कर पाएंगे, साथ ही इसमें गूगल-असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का फीचर भी मिल जाता है।

7. Vu प्रीमियम स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 12999 रुपए

  • यह ब्रांड भी अपने स्मार्ट टीवी के लिए काफी पॉपुलर है। 13 हजार के बजट में इसका भी 32 इंच एचडी रेडी स्मार्ट टीवी खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर भी फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से खरीदी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। टीवी में 60 हर्ट्स रिफ्रेश्ड रेट के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह एंड्रॉयड बेस्ड टीवी है इसलिए इसमें ओटीटी ऐप्स, गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिलेगा।
  • टीवी में कुल 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा। इसमें 7 तरह के पिक्चर मोड मिलते है, जिसमें क्रिकेट मोड, गेम मोड, पीसी मोड समेत कई तरह के मोड शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। इसके रिमोट में ओटीटी प्लेटफार्म और गूगल प्ले स्टोर एक्सेस करने के लिए शॉर्ट-कट की मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ सकते हैं...
ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कम होते ही तुरंत अलर्ट कर देंगे ये पांच स्मार्ट बैंड और वॉच, सबसे सस्ता 1799 रुपए का

20 हजार से कम कीमत के इन 10 फोन में है 128GB का स्टोरेज, 100 एचडी मूवी और 20 हजार से ज्यादा गाने स्टोर कर सकेंगे

3 साल में सवा लाख रुपए तक बचाएंगी ये 10 ई-स्कूटर, कीमत 40 हजार रुपए से भी कम, फुल चार्ज में 60 किमी. तक चलेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
13 हजार रुपए से भी कम कीमत की लगभग इन सभी टीवी में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है, यानी यूजर इन्हें बोलकर कमांड दे सकेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EpU9SU

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...

टॉप-10 हैचबैक और SUV में मारुति का रहा दबदबा, स्विफ्ट टॉप सेलिंग कार रही; हुंडई की इन कार की रही डिमांड

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नवंबर सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। नवंबर में भी कार की सेल्स पर कोविड का असर देखने को मिला। भले ही बीते कुछ महीनों में ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी देखने को मिली है, लेकिन बीते साल की तुलन में ये आंकड़े निराश करने वाले हैं। नवंबर में पैसेंजर्स व्हीकल सेगमेंट में 2,86,469 यूनिट की बिक्री हुई। सितंबर 2020 की तुलना में 35% और अक्टूबर 2020 की तुलना में 15% की ग्रोथ रही। मारुति का दबदबा बरकरार रहा नवंबर 2020 में जिन टॉप-10 हैंचबैक और SUV की बिक्री हुई है उनमें मारुति का दबदबा देखने को मिला है। मारुति के 4 मॉडल स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ऑल्टो, डिजायर, ईको और अर्टिगा टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। वहीं, हुंडई की 2 (क्रेटा और ग्रैंड i10) और किआ सोनेट भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। नवंबर 2019 में मारुति की ब्रेजा और एस-प्रेसो टॉप-10 का हिस्सा थीं, जो इस बार लिस्ट से बाहर हो गईं। वहीं, हुंडई की इलाइट i20 और किया सेल्टॉस लिस्ट से बाहर रहीं। स्विफ्ट बनी मोस्ट सेलिंग कार रही नवंबर में लोगों ने मारुति स्विफ्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया। इस कार की 18,498 यूनिट बिकी। हाला...

आईफोन 12 और 12 प्रो को पहले 3 फीट फिर 10 फीट ऊंचाई से बार-बार गिराया, फिर सामने आया ये रिजल्ट

भारत में एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज के दो स्मार्टफोन आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि इस नई सीरीज के स्मार्टफोन पुरानी की तुलना में ज्यादा मजबूत है। आईफोन 12 पर सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यूट्यूबर एवरीथिंग एपल प्रो EAP ने इसकी मजबूती का पता लगाने के लिए ड्रॉप टेस्ट किया। इस टेस्ट के दौरान उन्होंने आईफोन 12 और 12 प्रो दोनों हैंडसेट का इस्तेमाल किया है। टेस्ट की शुरुआत फोन को 3 से 4 फीट की ऊंचाई से गिराने के साथ हुई। इसके बाद उन्हें 10 फीट या उससे भी ज्यादा ऊंचाई से गिराया गया। आप भी जानिए इस टेस्ट का क्या रिजल्ट निकला। आईफोन 12 और 12 प्रो का ड्रॉप टेस्ट 3 फीट से हुई शुरुआत: इन दोनों आईफोन को गिराने की शुरुआत 3 फीट से शुरू की गई। पहले दोनों फोन को ऐज की तरफ से फिर स्क्रीन वाले हिस्से की तरफ से गिराया गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद फोन में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यानी फोन की स्क्रीन, ऐज और कैमरा लेंस सब कुछ सही रहा। 6 फीट से गिराया: इसके बाद फोन को 6 फीट ऊंचाई से गिराया गया। इस बार भी फोन की स्क्रीन पूरी तरह सेफ रही। ...