Skip to main content

नोकिया ने लॉन्च किए चार नए फोन, जिओनी ने एंट्री लेवल फोन के साथ की वापसी, ओप्पो लाया A53 का अपग्रेड वर्जन तो बोल्ट ने उतारा किफायती नेकबैंड

स्मार्टफोन कंपनी नोकिया भारतीय बाजार में दोबारा अपनी जगह बनान की लगातार कोशिश कर रही है। इसी को देखते हुए कंपनी में मंगलवार को तीन नए फोन लॉन्च किए, जिसमें दो स्मार्टफोन और एक फीचर फोन शामिल है। दूसरी ओर ओप्पो ने भी भारत में तीन रियर कैमरे और पंच होल सेल्फी कैमरे के साथ ओप्पो A53 2020 मॉडल लॉन्च किया। ऑडियो इक्विपमेंट बनाने वाली बोल्ट ने भी अपनी सस्ता नेकबैंड कर्व प्रो लॉन्च किया। आइए एक-एक कर इन प्रोडक्ट्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बात करते हैं...

1. नोकिया 5.3 और नोकिया C3: मिलेगा स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम
फिनिश स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने भारत में लेटेस्ट 5.3 और C3 मॉडल को लॉन्च किया। कंपनी ने नोकिया 2.3 की लॉन्चिंग के बाद लगभग 8 महीने के लंबे अंतराल के बाद इन स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने नोकिया 5.3 का ग्लोबल अनाउंसमेंट मार्च में नोकिया 1.3 और 8.3 5G के साथ किया था। जबकि नोकिया C3 को पिछले महीने ही कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। नोकिया 5.3 और C3 दोनों ही फोन में स्टॉक एंड्रॉयड 10 का एक्सपीरियंस मिलेगा।

नोकिया 5.3 और C3: वैरिएंट वाइस कीमतें

मॉडल वैरिएंट कीमत कलर
नोकिया 5.3

4GB+64GB

6GB+64GB

13999 रु.

15499 रु.

केयान, सैंड, चारकोल
नोकिया C3

2GB+16GB

3GB+32GB

7499 रु.

8999 रु.

केयान और सैंड

नोकिया 5.3 और C3: उपलब्धता और ऑफर

  • नोकिया 5.3 भारत में 1 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बुधवार (26 अगस्त) से ऑफिशियल साइट के जरिए इसकी प्री-बुकिंग की जा सकेगी।
  • नोकिया 5.3 की खरीदी पर ग्राहकों को 4000 रुपए तक के बेनेफिट्स मिलेंगे, जिसमें 2000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक और 2000 रुपए के वाउचर मिलेंगे। ऑफर जियो के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए है।
  • नोकिया C3 17 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 10 सितंबर से नोकिया साइट के जरिए इसे प्री-बुक किया जा सकेगा। कंपनी इस पर एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।

नोकिया 5.3 और C3: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन नोकिया 5.3 नोकिया C3
डिस्प्ले 6.55 इंच, HD+ 5.99 इंच, HD+ IPS
सिम डुअल नैनो सिम डुअल नैनो सिम
ओएस एंड्रॉयड 10 एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 665 Unisoc SC9863A
रैम/स्टोरेज 4GB+64GB/6GB+64GB 2GB+16GB/3GB+32GB
एक्सपेंडेबल 512GB 128GB
रियर कैमरा 13MP+5MP+2MP+2MP 8MP
फ्रंट कैमरा 8MP 5MP
बैटरी 4000mAh 3040mAh

2. नोकिया 125 और 150 (2020) फीचर फोन: मिलेगा 23.4 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम
नोकिया 5.3 और C3 स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने दो फीचर फोन नोकिया 125 और नोकिया 150 (2020) भी लॉन्च किए। इन्हें बेसिक फोन लवर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। दोनों में ही ओल्ड बार डिजाइन और फिजिकल की-बोर्ड के साथ छोटी स्क्रीन दी गई है। दोनों में ही डुअल सिम सपोर्ट मिलता है।

नोकिया 125 और 150 (2020): मॉडल वाइस कीमतें

मॉडल कीमत कलर उपलब्धता
नोकिया 125 1999 रु. चारकोल ब्लैक, पाउडर व्हाइट 25 अगस्त
नोकिया 150 (2020) 2299 रु. ब्लैक, केयान, रेड

नोकिया 125 और 150 (2020): फीचर्स

  • नोकिया 125 और 150 (2020) दोनों फीचर फोन में डुअल मिनी सिम सपोर्ट मिलता है, ,साथ ही यह सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • इनमें 2.4 इंच QVGA कलर डिस्प्ले है साथ ही यह फिजिकल T9 कीबोर्ड और नेविगेशन बटन के साथ आते हैं। इसमें MTK CPU है और यह 4MB रैमे और 4MB स्टोरेज के साथ आता है।
  • दोनों में ही 1020mAh रिमूवेबल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसमें 23.4 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।
  • अंतर बस इतना है कि नोकिया 125 में कोई कैमरा नहीं मिलता जबकि नोकिया 150(2020) VGA कैमरा के साथ आता है। नोकिया 150(2020) में मेमोरी को 32GB बढ़ा सकते हैं, इसमें MP3 प्लेयर और ब्लूटूथ v3.0 कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।

3. ओप्पो A53 2020: ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ

रियलमी, सैमसंग और शाओमी को चुनौती देने के लिए चीनी कंपनी ओप्पो में भारत में A53 2020 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए फोन में पंच होल डिस्प्ले डिजाइन और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल मिलेगा। इसे 2015 में लॉन्च किए गए A53 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। नए ओप्पो A53 2020 में ट्रिपल रियर कैमरा और 90Hz डिस्प्ले दिया गया है।

ओप्पो A53 2020: कीमत, कलर और उपलब्धता

वैरिएंट कीमत कलर उपलब्धता
4GB+64GB 12990 रु. इलेक्ट्रिक ब्लैक, फेयरी व्हाइट, फैंसी ब्लू 25 अगस्त
6GB+128GB 15490 रु.

ओप्पो A53 2020: स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले 6.5 इंच, HD+ विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट
सिम डुअल नैनो सिम
ओएस एंड्रॉयड 10 विद ColorOS 7.2
प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर 460
रैम/स्टोरेज 4GB+64GB/6GB+128GB
एक्सपेंडेबल 256GB
रियर कैमरा 13MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh विद 18W फास्ट चार्जिंग

4. बोल्ट ऑडियो कर्व प्रो: फास्ट चार्जिंग और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलेगा

  • रियलमी बड्स को चुनौती देने के लिए ऑडियो इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी बोल्ट ने सस्ता नेकबैंड लॉन्च किया है। इसका नाम है बोल्ट ऑडियो कर्व प्रो और इसकी कीमत 1499 रुपए है। कंपनी ने इसे फिटनेस फोकस्ड उपभोक्ताओं को ध्यान में रख कर डिजाइन किया है।
  • इसे फ्लिपकार्ट-अमेजन से रेड, ग्रे और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह IPX5 रेटेड है यानी इस पर पानी और पसीने का कोई असर नहीं होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, एक बार चार्ज हो जाने पर यह 12 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। इसमें गूगल असिस्टेंट और सिरी जैसे वॉयस असिस्टेंट फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

5. जिओनी मैक्स: एंट्री लेवल स्मार्टफोन के साथ बाजार में की वापसी

  • लंबे समय बाद चीनी कंपनी जिओनी ने जिओनी मैक्स स्मार्टफोन के साथ वापसी की है। इसकी कीमत 5999 रुपए है। इसे 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फोन में 6.1 इंच, एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ ड्यू-ड्ऱॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है।
  • कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसमें 28 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। वहीं सिंगल चार्ज में फोन में 24 घंटे गाने सुने जा सकते हैं, या 9 घंटे से ज्यादा समय तक मूवी देखा जा सकती है या 42 घंटे तक लगातार बात की जा सकती है या 12 घंटे तक लगातार गेम खेले जा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और बोकेह लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • फोन में फेस अनलॉक, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज (एक्सपेंडेबल 256 जीबी तक) मिलता है। यह ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ सकते हैं...

सैर पर निकले हैं और बॉस का फोन आ गया तो टेंशन न लें! क्योंकि फोन से ही लैपटॉप एक्सेस कर निपटा सकेंगे जरूरी काम, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

इन 10 कारों में मिलेगा 25.4 kmpl तक का माइलेज, टॉप-10 की लिस्ट में मारुति सुजुकी की सिर्फ एक कार

कार का कलर फीका पड़ जाने का है टेंशन! तो लगवा सकते हैं पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF); कलर को सालों साल सुरक्षित रखेगी, स्क्रैच पड़ने पर खुद ठीक भी करेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रियलमी, सैमसंग और शाओमी को चुनौती देने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो में A53 2020 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 12990 रु. है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31rJ50o

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...

टॉप-10 हैचबैक और SUV में मारुति का रहा दबदबा, स्विफ्ट टॉप सेलिंग कार रही; हुंडई की इन कार की रही डिमांड

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नवंबर सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। नवंबर में भी कार की सेल्स पर कोविड का असर देखने को मिला। भले ही बीते कुछ महीनों में ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी देखने को मिली है, लेकिन बीते साल की तुलन में ये आंकड़े निराश करने वाले हैं। नवंबर में पैसेंजर्स व्हीकल सेगमेंट में 2,86,469 यूनिट की बिक्री हुई। सितंबर 2020 की तुलना में 35% और अक्टूबर 2020 की तुलना में 15% की ग्रोथ रही। मारुति का दबदबा बरकरार रहा नवंबर 2020 में जिन टॉप-10 हैंचबैक और SUV की बिक्री हुई है उनमें मारुति का दबदबा देखने को मिला है। मारुति के 4 मॉडल स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ऑल्टो, डिजायर, ईको और अर्टिगा टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। वहीं, हुंडई की 2 (क्रेटा और ग्रैंड i10) और किआ सोनेट भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। नवंबर 2019 में मारुति की ब्रेजा और एस-प्रेसो टॉप-10 का हिस्सा थीं, जो इस बार लिस्ट से बाहर हो गईं। वहीं, हुंडई की इलाइट i20 और किया सेल्टॉस लिस्ट से बाहर रहीं। स्विफ्ट बनी मोस्ट सेलिंग कार रही नवंबर में लोगों ने मारुति स्विफ्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया। इस कार की 18,498 यूनिट बिकी। हाला...

आईफोन 12 और 12 प्रो को पहले 3 फीट फिर 10 फीट ऊंचाई से बार-बार गिराया, फिर सामने आया ये रिजल्ट

भारत में एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज के दो स्मार्टफोन आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि इस नई सीरीज के स्मार्टफोन पुरानी की तुलना में ज्यादा मजबूत है। आईफोन 12 पर सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यूट्यूबर एवरीथिंग एपल प्रो EAP ने इसकी मजबूती का पता लगाने के लिए ड्रॉप टेस्ट किया। इस टेस्ट के दौरान उन्होंने आईफोन 12 और 12 प्रो दोनों हैंडसेट का इस्तेमाल किया है। टेस्ट की शुरुआत फोन को 3 से 4 फीट की ऊंचाई से गिराने के साथ हुई। इसके बाद उन्हें 10 फीट या उससे भी ज्यादा ऊंचाई से गिराया गया। आप भी जानिए इस टेस्ट का क्या रिजल्ट निकला। आईफोन 12 और 12 प्रो का ड्रॉप टेस्ट 3 फीट से हुई शुरुआत: इन दोनों आईफोन को गिराने की शुरुआत 3 फीट से शुरू की गई। पहले दोनों फोन को ऐज की तरफ से फिर स्क्रीन वाले हिस्से की तरफ से गिराया गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद फोन में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यानी फोन की स्क्रीन, ऐज और कैमरा लेंस सब कुछ सही रहा। 6 फीट से गिराया: इसके बाद फोन को 6 फीट ऊंचाई से गिराया गया। इस बार भी फोन की स्क्रीन पूरी तरह सेफ रही। ...