Skip to main content

Kent RO ने लॉन्च किया टचलेस फेस अटेंडेंस डिवाइस 'केंट कैमअटेंडेंस'; चेहरा देखकर लग जाएगी हाजिरी

अब कर्मचारी और स्टाफ को ऑफिस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए न तो कहीं हस्ताक्षर करने होंगे और न ही फिंगर स्कैनर पर अंगुली रखनी होगी। दरअसल, वॉटर प्यूरीफायर ब्रान्ड केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड ने कोविड-19 महामारी के चलते यूनिक प्रोडक्ट तैयार किया है। कंपनी ने एआई सिस्टम (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी) से लैस टचलेस फेस अटेंडेंस डिवाइस 'केंट कैम अटेंडेंस' को लॉन्च किया है।

यह पूरी तरह टचलेस सिस्टम है

केंट कैमअटेंडेंस नेक्स्टजेन टचलेस अटेंडेंस सिस्टम है जो कि पूरी तरह से चेहरे की पहचान पर आधारित है। बता दें कि केंट के इस नए इनोवेशन के साथ ही कंपनी ने अपने एआई पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया है। इससे पहले पिछले साल केंट केमआई लांच किया गया था।

कंपनी और कर्मचारी के सामने चुनौती

कोविड-19 के बाद इंडस्ट्री के लिए अपने कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करना एक बड़ी समस्या बन गई है। ज्यादातर कंपनियों के कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि कोविड के बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं अब मजबूरी में कंपनियों को फिर से पुराने तरीके को अपनाना पड़ रहा है। यह न सिर्फ कर्मचारियों के लिए खतरनाक है बल्कि एचआर मैनेजर्स के लिए मैनेज करना भी चुनौती पूर्ण है। वहीं कर्मचारियों में संक्रमण फैलने को लेकर डर भी है। ऐसे में टचलेस मशीन काफी उपयोगी होगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है डिवाइस

केंट ने अपने नेक्स्टजेन टचलेस अटेंडेंस फेसियल रिकग्निशन प्रणाली को तैयार कर इस दिशा में एक नया कदम बढ़ाया। इसमें कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के उद्देश्य से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कम्प्यूटर विजन का उपयोग किया गया है। इससे उनके चेहरे की पहचान कर ली जाती है। इसे क्लाउड एप्लीकेशन के माध्यम से मैनेज किया जाता है। साथ ही इस डिवाइस में कर्मचारी का पूरा रिकॉर्ड्स, उनका फोटो एवं डेटा रहेगा। मौजूदा ह्यमून रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआएमएस) के साथ इंटीग्रिटेड होता है। यह मैनुअल अटेंडेंस की तुलना में तेज और विश्वसनीय डिवाइस है।

इसे भारत में ही बनाया गया है

खास बात यह है कि इसे भारत में में ही बनाया गया है और यह डिवाइस कर्मचारियों के डेटा को सुरक्षित रखेगी। इस डिवाइस को एक परिसर में और विभिन्न साइटों पर लगाया जा सकता है। सभी कैमअटेंडेंस उपकरणों को क्लाउड से सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल करेगा। सभी डिवाइस से डेटा भी वास्तविक समय में क्लाउड पर आता है। कंपनी एचआर क्लाउड से सभी डेटा देख सकते है और कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं।

चेक-इन के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं

कर्मचारी मोबाइल के जरिए चेक-इन के रूप में वैकल्पिक मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जो चेहरे की पहचान या जगह के अनुसार मोबाइल के माध्यम से उपस्थिति को दर्ज करने के लिए होता है। मोबाइल सुविधा छुट्टी आवेदन, उपस्थिति रेगुलाइजेशन और रिकमेंडेशन भी प्रदान करती है। इसके अलावा, टीम व्यू फंक्शनालिटी की मदद से कोई एक मैप पर अपने लोकेशन के माध्यम से टीम के सदस्यों की उपस्थिति की जांच कर सकता है।

क्योंकि सुरक्षा के साथ किसी भी हालत में समझौता नहीं

इस नए केंट कैमअटेंडेंस समाधान के बारे में केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड के सीएमडी महेश गुप्ता ने कहा कि हमारा मानना है कि सुरक्षा के साथ किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जा सकता। महामारी ने हमें इस उत्पाद को बनाने के लिए प्रेरित किया। हम एक बहुत आवश्यक उत्पाद को बाजार में लाने के लिए आश्वस्त और उत्साहित हैं जो इन दबाव ग्रस्त समय में कर्मचारियों के आत्मविश्वास और सुरक्षा में सुधार करता है। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद रिसर्च एवं अनुसंधान (आरएंडडी) के बाद तैयार किया गया है और पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन एवं निर्मित किया गया है।

  • जानिए डिवाइस की कीमत -

केंट कैमअटेण्डेंस सिस्टम की कीमत 25,000 रुपए रखी गई है। इसमें टैक्स भी शामिल है। इसके साथ ही क्लाउड प्लेटफॉर्म का उपयोग किए जाने की वजह से इसका सालाना मेंटीनेंस शुल्क भी देना होगा। केंट ने शाहरूख खान को केन्ट केमअटेंडेंस का ब्राण्ड एम्बेसेडर नियुक्त किया है।

  • जानिए क्या है खास फीचर्स -

एआई फेस रिकॉग्निशन: एआई आधारित कम्प्यूटर विजन फॉर फेस डिटेक्शन एंड फेस रिकग्निशन

मास्क की आवश्यकता: वैकल्पिक मास्क का पता लगाने के लिए इनबिल्ट एल्गोरिदम

सही व्यक्ति का पता लगाने के लिए: पेटेंट एल्गोरिदम वास्तविक व्यक्ति और एचडी फोटो/वीडियो के बीच अंतर करने के लिए

हाई एक्यूरेट एंड स्पीड: चेहरा पहचान 99.9 प्रतिशत की सटीकता के साथ एक सेकण्ड से भी कम समय लेता है

स्मार्ट अलर्ट: गलत मामलों में सिस्टम अलर्ट। जैसे कर्मचारी ने मास्क नहीं पहना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जीरो ह्यूमन टच अटेंडेंस प्रोडक्ट के लांच के अवसर पर केंट आरओ सिस्टम्स के सीएमडी डॉ. महेश गुप्ता और डायरेक्टर वरुण गुप्ता।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gwbvu8

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...

टॉप-10 हैचबैक और SUV में मारुति का रहा दबदबा, स्विफ्ट टॉप सेलिंग कार रही; हुंडई की इन कार की रही डिमांड

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नवंबर सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। नवंबर में भी कार की सेल्स पर कोविड का असर देखने को मिला। भले ही बीते कुछ महीनों में ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी देखने को मिली है, लेकिन बीते साल की तुलन में ये आंकड़े निराश करने वाले हैं। नवंबर में पैसेंजर्स व्हीकल सेगमेंट में 2,86,469 यूनिट की बिक्री हुई। सितंबर 2020 की तुलना में 35% और अक्टूबर 2020 की तुलना में 15% की ग्रोथ रही। मारुति का दबदबा बरकरार रहा नवंबर 2020 में जिन टॉप-10 हैंचबैक और SUV की बिक्री हुई है उनमें मारुति का दबदबा देखने को मिला है। मारुति के 4 मॉडल स्विफ्ट, बलेनो, वैगनआर, ऑल्टो, डिजायर, ईको और अर्टिगा टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। वहीं, हुंडई की 2 (क्रेटा और ग्रैंड i10) और किआ सोनेट भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। नवंबर 2019 में मारुति की ब्रेजा और एस-प्रेसो टॉप-10 का हिस्सा थीं, जो इस बार लिस्ट से बाहर हो गईं। वहीं, हुंडई की इलाइट i20 और किया सेल्टॉस लिस्ट से बाहर रहीं। स्विफ्ट बनी मोस्ट सेलिंग कार रही नवंबर में लोगों ने मारुति स्विफ्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया। इस कार की 18,498 यूनिट बिकी। हाला...

आईफोन 12 और 12 प्रो को पहले 3 फीट फिर 10 फीट ऊंचाई से बार-बार गिराया, फिर सामने आया ये रिजल्ट

भारत में एपल ने अपनी आईफोन 12 सीरीज के दो स्मार्टफोन आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि इस नई सीरीज के स्मार्टफोन पुरानी की तुलना में ज्यादा मजबूत है। आईफोन 12 पर सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यूट्यूबर एवरीथिंग एपल प्रो EAP ने इसकी मजबूती का पता लगाने के लिए ड्रॉप टेस्ट किया। इस टेस्ट के दौरान उन्होंने आईफोन 12 और 12 प्रो दोनों हैंडसेट का इस्तेमाल किया है। टेस्ट की शुरुआत फोन को 3 से 4 फीट की ऊंचाई से गिराने के साथ हुई। इसके बाद उन्हें 10 फीट या उससे भी ज्यादा ऊंचाई से गिराया गया। आप भी जानिए इस टेस्ट का क्या रिजल्ट निकला। आईफोन 12 और 12 प्रो का ड्रॉप टेस्ट 3 फीट से हुई शुरुआत: इन दोनों आईफोन को गिराने की शुरुआत 3 फीट से शुरू की गई। पहले दोनों फोन को ऐज की तरफ से फिर स्क्रीन वाले हिस्से की तरफ से गिराया गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद फोन में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। यानी फोन की स्क्रीन, ऐज और कैमरा लेंस सब कुछ सही रहा। 6 फीट से गिराया: इसके बाद फोन को 6 फीट ऊंचाई से गिराया गया। इस बार भी फोन की स्क्रीन पूरी तरह सेफ रही। ...