Thursday 3 October 2019

माइक्रोसॉफ्ट का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन सर्फेस डुओ लॉन्च, गैलेक्सी फोल्ड को दे सकता है चुनौती

गैजेट डेस्क. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने दो स्क्रीन वाले फोन को लॉन्च कर दुनिया को बताया कि वह अभी भी स्मार्टफोन की रेस में शामिल है। बुधवार को कैलीफोर्निया में हुए माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस इवेंट में कंपनी ने नए सर्फेस लैपटॉप के साथ अपने लेटेस्ट डुअल स्क्रीन वाला फोन सर्फेस डुओ लॉन्च किया। माइकोसॉफ्ट का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को चुनौती देगा। यह गूगल एंड्रॉयड ओएस पर काम करता है। इसकी बिक्री अगले साल से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि यह पहला सर्फेस डिवाइस से जिसे पॉकेट में कैरी किया जा सकता है।

ो
  1. इसमें 5.6 इंच के दो स्क्रीन्स हैं, जो बेहद पतले हैं। फोन को अनफोल्ड करने पर इसमें 8.3 इंच का डिस्प्ले साइज मिलेगा। इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

  2. इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट ने विडों बेस्ड स्मार्टफोन बनाने की कोशिश की लेकिन एंड्रॉयड और एपल आईओएस से मुकाबले करने में कामयाब नहीं हो पाई।

  3. माइक्रोसॉफ्ट का इस नए डिवाइस सर्फेस डुओ में गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर चलाई जा सकेगी।

  4. फोल्डेबल स्क्रीन होने के बावजूद यह ट्रेंडिंग फोल्डेबल फोन से काफी अलग है। इसमें दो अलग-अलग स्क्रीन हिंज की मदद से आपस में जुड़ी है। इसलिए स्क्रीन के बीचोंबीच एक गैप दिखाई देता है। यह किसी ऐप या फोटो को दोनों स्क्रीन पर एक साथ देखना थोड़ा अजीब लगेगा।

  5. इसकी सेकंड स्क्रीन को टाइपिंग और गेमिंग कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस कॉन्सेप्ट को पहले भी एलजी डुअल स्क्रीन और गेमिंग फोन आसुस रोग में देखा जा चुका है।

  6. कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन जारी नहीं किए लेकिन इतना जरूर बताया कि यह 360 डिग्री फोल्ड होने वाले हिंज से कनेक्टेड है। यानी स्क्रीन को फोल्ड कर आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Microsoft's Surface Duo smartphone will challenge the Galaxy fold


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oOmp9t

No comments:

Post a Comment