Skip to main content

3 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है मोटोरोला वन हाइपर, पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन

गैजेट डेस्क. मोटोरोला वन हाइपर काफी समय से अपने पॉप-अप कैमरा मोड्यूल को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे 3 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में मीडिया को ब्राजील में होने जा रहे इवेंट के इंविटेशन भेजना शुरू किए, जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि इस इवेंट में मोटोरोला वन हाइपर को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर समेत 3600 एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है। भारत में इसका मुताबला पॉप-अप कैमरे वाले अन्य स्मार्टफोन से देखने को मिलेगा, जिसमें वीवो वी15 प्रो, रियलमी एक्स, रेडमी के20 प्रो शामिल है।

एंड्रॉयडपीआईटी साइट के मुताबिक, मोटोरोला 3 दिसंबर को ब्राजील में लॉन्चिंग इवेंट होस्ट करने जा रही है। इसके साथ ही टीजर इमेज भी जारी की गई है जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा मोड्यूल देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह मोटोरोला वन हाइपर स्मार्टफोन है, जो पॉप-अप कैमरे वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 6.69 इंच का डिस्प्ले मिलेगा साथ ही इसमें एनएफसी सपोर्ट फीचर मिलने की भी संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- androidpit


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OthQfg

Comments

Popular posts from this blog

Does Moderate Drinking Protect Your Heart? A Genetic Study Offers a New Answer.

By Gina Kolata from NYT Health https://ift.tt/aElGIxu

For Trump Organization, Office Skyscrapers Make Up for Lagging Hotels

By ERIC LIPTON and STEVE EDER from NYT U.S. https://ift.tt/35Yw6Tz