Skip to main content

इस साल क्रिसमस तक दुनियाभर के लोगों ने मोबाइल ऐप्स पर 2988 करोड़ खर्च किए, 2019 की तुलना में 34.5% ज्यादा

ऐप एनालिस्ट फर्म सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दुनियाभर में गूगल प्ले और एपल ऐप स्टोर पर क्रिसमस डे तक मोबाइल ऐप्स पर खर्च 407.6 मिलियन डॉलर (लगभग 2,988 करोड़ रुपए) तक पहुंच गया। इसमें साल-दर-साल के आधार पर 2019 की तुलना में 34.5% की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल इसमें 303 मिलियन डॉलर (करीब 2,221 करोड़ रुपए) था। क्रिसमस पर सबसे ज्यादा खर्च गेमिंग ऐप्स पर किया गया।

इस साल क्रिसमस पर दुनियाभर के यूजर्स ने मोबाइल ऐप्स पर साल-दर-साल की तुलना में 17.7% तक खर्च किए। क्रिसमस पर ऐप्स पर 295.6 मिलियन डॉलर (करीब 2,165 करोड़ रुपए) खर्च किए गए। 2019 क्रिसमस में ऐप्स पर 232.4 मिलियन डॉलर (करीब 1,702 करोड़) खर्च किए थे।

गेम पर सबसे ज्यादा खर्च
लोगों ने क्रिसमस पर टेंसेंट गेम्स के ऑनर ऑफ किंग्स गेम पर सबसे ज्यादा खर्च किया। सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरेना गेम (MOBA) ने 10.7 मिलियन डॉलर (लगभग 78.3 करोड़ रुपए) की कमाई की। बीते साल की तुलना में उसने 205.7% की ग्रोथ दर्ज की। 2019 में इसी दिन 3.5 मिलियन डॉलर (लगभग 25.6 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।

नॉन-गेमिंग ऐप्स पर खर्च 4.2% अंक बढ़ा
नॉन-गेमिंग ऐप्स पर यूजर्स ने 112 मिलियन डॉलर (लगभग 820 करोड़ रुपए) खर्च किए। 2019 में 70.5 मिलियन डॉलर (लगभग 516 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। यानी बीते साल की तुलना में 59% की ग्रोथ रही। सेंसर टॉवर ने कहा कि इस साल क्रिसमस पर नॉन-गेमिंग ऐप्स पर कुल खर्च 4.2% अंक बढ़ा है।

एंटरटेनमेंट कैटेगरी में जमकर खर्च किया
एंटरटेनमेंट की ऐसी कैटेगरी थी जिसने गूगल प्ले और एपल ऐप स्टोर दोनों पर गेम के बाहर सबसे अधिक रेवेन्यू जनरेट किया। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ऐप स्टोर पर एंटरटेनमेंट ऐप पर 19.3 मिलियन डॉलर (करीब 141.3 करोड़ रुपए) या सभी नॉन-गेम खर्च का 21.8% तक पहुंच गया। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर इस कैटेगरी ने 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 31.48 करोड़ रुपए) या सभी रेवेन्यू का 18.5% जनरेट किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
App Spending on Christmas Grew 35 Percent to $407 Million Globally: Sensor Tower


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pGTnCP

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ