Skip to main content

महिंद्रा कार 3 लाख, होंडा 2.5 लाख तो मारुति 57 हजार तक सस्ती मिल रही; देखें किस मॉडल पर कितना फायदा मिलेगा

नए साल में लगभग सभी कंपनियों की कार मंहगी होने वाली हैं। कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण पिछले एक साल से रॉ मटेरियल का लगातार महंगा होना है। इसी के चलते कार में आने वाली लागत बढ़ गई है। हालांकि, कंपनियां अपने स्टॉक को खाली करने के लिए शानदार ईयरएंड ऑफर्स लेकर आई हैं। इस ऑफर के चलते हैचबैक, सेडान, एसयूवी को सस्ते में खरीदे का मौका मिल रहा है।

कंपनियां कस्टमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर, कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज ऑफर, लॉयल्टी बेनीफिट जैसे कई ऑफर्स दे रही हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आप सिर्फ 2 दिन ही बाकी हैं। यदि ग्राहक कार को इन दो दिन में बुक करते हैं तब उसे पुरानी कीमत पर ही डिलिवरी मिलेगी।

ईयरएंड ऑफर में इसलिए होता है फायदा
हर साल दिसंबर में कंपनियां ईयरएंड ऑफर लेकर आती हैं। इस ऑफर में ग्राहकों को कई फायदे मिल जाते हैं। दरअसल, कार कंपनियां दिसंबर में कार का प्रोडक्शन बंद कर देती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नए साल में कार का मॉडल बदल जाता है। यानी 2021 में कोई ग्राहक 2020 का मॉडल नहीं खरीदेगा। ऐसे में वो अपना स्टॉक खाली करने के लिए कई बड़े ऑफर्स लेकर आती हैं। कई डीलर्स अपनी तरफ से ग्राहकों को एक्स्ट्रा बेनीफिट देते हैं। हालांकि, ऑफर मिलने की कंडीशन यही होती है कि आप जिस मॉडल को खरीदना चाहते हैं वो स्टॉक में होना चाहिए।

आइए जानते हैं कौन सी कंपनी दिसंबर ईयरएंड ऑफर में क्या बेनीफिट दे रही है?

1. टोयोटा कार पर ईयरएंड ऑफर
टोयोटा अपने 4 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी यारिस पर सबसे ज्यादा 60000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 20000 रुपए का डिस्काउंट इनोवा क्रिस्टा पर मिल रहा है।

2. रेनो कार पर ईयरएंड ऑफर
रेनो अपने 3 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी डस्टर के कुछ मॉडल पर सबसे ज्यादा 80000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 39000 रुपए का डिस्काउंट क्विड पर मिल रहा है।

3. महिंद्रा कार पर ईयरएंड ऑफर
महिंद्रा अपने 6 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अल्टुरस पर सबसे ज्यादा 306000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 20500 रुपए का डिस्काउंट बोलेरो पर मिल रहा है।

4. टाटा कार पर ईयरएंड ऑफर
टाटा अपने 5 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी हैरियर पर सबसे ज्यादा 70000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 3000 रुपए का डिस्काउंट नेक्सन के पेट्रोल वैरिएंट पर पर मिल रहा है। कंपनी नेक्सन EV पर भी 23000 का ऑफर दे रही है।

5. मारुति नेक्सा कार पर ईयरएंड ऑफर
मारुति नेक्सा अपने 5 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी एस-क्रॉस सिग्मा पर सबसे ज्यादा 57000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 15000 रुपए का डिस्काउंट XL6 BS6 पर मिल रहा है।

6. मारुति एरेना कार पर ईयरएंड ऑफर
मारुति एरेना अपने 9 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी सेलेरियो और एस-प्रेसो पर सबसे ज्यादा 45000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 23000 रुपए का डिस्काउंट वैगनआर पेट्रोल पर मिल रहा है।

7. हुंडई कार पर ईयरएंड ऑफर
हुंडई अपने 5 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी हुंडई एलेंट्रा पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 25000 रुपए का डिस्काउंट ग्रैंड i10 निओस पेट्रोल पर मिल रहा है।

8. होंडा कार पर ईयरएंड ऑफर
हुंडई अपने 5 मॉडल पर ईयरएंड डिस्काउंट दे रही है। कंपनी हुंडई सिविक पर सबसे ज्यादा 2.5 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सबसे कम 25000 रुपए का डिस्काउंट अमेज रेगुलर मॉडल पर मिल रहा है।

नोट: ये डिस्काउंट अलग-अलग शहरों और डीलर्स के हिसाब से बदल सकता है। साथ ही, डिस्काउंट तभी मिलेगा जब डीलर के पास उस मॉडल का स्टॉक उपलब्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Hyundai Mahindra Toyota Car Discount Offers for December 2020 | Check Year End Offers Deals Update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/380xlVC

Comments

Popular posts from this blog

Does Moderate Drinking Protect Your Heart? A Genetic Study Offers a New Answer.

By Gina Kolata from NYT Health https://ift.tt/aElGIxu

For Trump Organization, Office Skyscrapers Make Up for Lagging Hotels

By ERIC LIPTON and STEVE EDER from NYT U.S. https://ift.tt/35Yw6Tz