Skip to main content

आपकी प्रजेंटेशन को आसान बनाएगा ये पेन, दूर बैठकर ही प्लान समझा पाएंगे; जानिए काम करने की प्रोसेस

कोविड महामारी की वजह से लोग टेक्नोलॉजी के करीब आ गए हैं। अब घर, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या अन्य दूसरी जगहों पर वर्चुअल और डिजिटल मीटिंग हो रही हैं। यदि मीटिंग वर्चुअल नहीं है और आप चाहते हैं कि प्रजेंटेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, तब लैपटॉप या पीसी को छूना नहीं पड़े, तब उसके लिए यूएसबी प्रजेंटेशन पेन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या है प्रजेंटेशन पेन?
वायरलेस USB प्रजेंटेशन पेन की मदद से किसी कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रजेंटेशन को मैनेज किया जाता है। यानी इसके लिए बार-बार लैपटॉप या पीसी के पास जाने की जरूरत नहीं होती। बल्कि प्रजेंटेशन इसी पेन से ऑपरेट हो जाती है। इसकी मदद से किसी फाइल के डेटा को ऊपर-नीचे स्क्रॉल कर सकते हैं। यहां तक की किसी फाइल को भी ओपन किया जा सकता है।

प्रजेंटेशन पेन के फीचर्स

  • इस डिवाइस का डिजाइन किसी पेन के जैसा होता है, यानी इसे आप आसानी से अपने पॉकेट में रख सकते हैं।
  • पेन में कई तरह के बटन होते हैं, जिसमें पावर, वॉल्यूम, ऑपरेट, लाइट जैसे बटन शामिल हैं।
  • इसमें किसी प्रजेंटेशन की फाइल को ऊपर-नीचे स्क्रॉल करने के लिए बटन दिए होते हैं।
  • प्रजेंटेशन के दौरान आप किसी बात पर फोकस करना चाहते हैं तब उसके लिए रेड लेजर लाइट होती है।
  • पेन की ही मदद से प्रजेंटेशन को ओपन कर सकते हैं और बंद भी कर सकते हैं।

ऐसे काम करता है पेन
इस पेन में एक सेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसमें पावर आ जाता है। पेन के साथ एक USB एडॉप्टर मिलता है जिसे लैपटॉप या पीसी के USB पोर्ट में लगा दिया जाता है। इसके बाद ये पेन वायरलेस माउस की तरह काम करने लगता है। अब आप जिस एप्लिकेशन पर जाना चाहते हैं इस पर पॉइंटर को ले जाकर ओपन कर सकते हैं।

प्रजेंटेशन पेन की कीमत
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन पेन की कीमत 399 रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं, अलग-अलग कंपनी और क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमत 7000 रुपए तक चली जाती है। महंगे पेन में कई एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं। इन्हें ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है। इनमें भी कई तरह के डिजाइन मौजूद हैं। कुछ का डिजाइन टीवी रिमोट की तरह होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wireless USB Presentation Remote Control Pen for Mobile and PC; PPT Laser Pointer Slider Changer Controller


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MddoT7

Comments

Popular posts from this blog

3 Family Members Drown in Swimming Pool Accident in Spain

By ILIANA MAGRA from NYT World https://ift.tt/2sloEmP

Europe’s Economic Laggards Have Become Its Leaders

By Liz Alderman and Melissa Eddy from NYT Business https://ift.tt/d6UEpsh

Accounting Firm Cuts Ties With Trump and Retracts Financial Statements

By Ben Protess and William K. Rashbaum from NYT New York https://ift.tt/0xl1nuB