Skip to main content

52 साल के इतिहास में पहली बार इवेंट में नहीं दिखेगी भीड़, डेढ़ लाख लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे

साल का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो यानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 11 जनवरी, 2021 को शुरू होगा। शो के दौरान कई कंपनियां अपनी फ्यूचर टेक्नोलॉजी के साथ कई ऐसे प्रोडक्ट्स लॉन्च करती हैं, जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। कोविड के खतरे की वजह से इस बार इवेंट वर्चुअल होगा। ये 11 से 14 जनवरी तक चलेगा। 52 साल के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब यूएस के लास वेगास स्थित कन्वेंशन सेंटर में भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।

इस बार कैसा होगा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो?

ऑल-डिजिटल सीईएस 2021 : पहली बार सीईएस 2021 का डिजिटल अवतार देखने को मिलेगा। सीईएस के एक्जीक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट, करेन चुपका ने बताया कि इस शो को कंज्यूमर टेक्नोलॉजी एसोसिएशन (CTA) द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। शो में दुनियाभर से 150,000 लोग डिजिटली जुड़ेंगे। सीटीए ने जुलाई 2020 में घोषणा कर दी थी कि कोविड-19 महामारी की वजह से स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए CES 2021 का आयोजन डिजिटली होगा।

माइक्रोसॉफ्ट का प्लेटफॉर्म : सीईएस 2021 का आयोजन जिस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा, उसे माइक्रोसॉफ्ट की पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। यहां पर दुनियाभर की टेक कंपनियां और इनोवेटर्स को देखने, सुनने और प्रोडक्ट्स लॉन्चिंग की सुविधा दी जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने अक्टूबर में सोशल मीडिया पर कहा था कि हम ऑल-डिजिटल CES 2021 के लिए कंज्यूमर टेक्नोलॉजी एसोसिएशन के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं।

रजिस्ट्रेशन की जरूरत : इस डिजिटल इवेंट का हिस्सा बनने के लिए लोगों को CES 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यानी आप किसी इंडस्ट्री या मीडिया से जुड़े हैं, तब इवेंट में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। ये रजिस्ट्रेशन माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट के साथ होगा। यदि आपके पास माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट पहले से है तब उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

CES 2021 का शेड्यूल

इवेंट की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, लेकिन ऑफिशियली इवेंट 12 जनवरी से शुरू होंगे। भारतीय समय अनुसार 12 जनवरी को सुबह 5 बजे इवेंट शुरू हो जाएगा। पहले इवेंट वेरिजोन कीनोट का होगा जो 1 घंटे तक चलेगा।

12 जनवरी : 24 सेशन होंगे, पहला इवेंट 5:00 AM पर शुरू होगा
13 जनवरी : 42 सेशन होंगे, पहला इवेंट 12:15 AM पर शुरू होगा
14 जनवरी : 19 सेशन होंगे, पहला इवेंट 12:10 AM पर शुरू होगा

लाखों लोग होते हैं शामिल
ऑल-डिजिटल CES 2021 इवेंट में इस साल लोग नजर नहीं आएंगे। यानी जिस इवेंट में हर साल लाखों लोग आते हैं वो इस बार भीड़ के लिए सूना रहेगा। बीते साल इसमें में लाखों लोग शामिल हुए थे। हालांकि, इनके नंबर्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। जनवरी से दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलना शुरू हो गया था, जिसके बाद इवेंट से जुड़ा डेटा शेयर नहीं किया गया।

साल CES 2006 में 1.50 लाख विजिटर्स शामिल हुए थे। इसके बाद से ही इसमें हर साल विजिटर्स की संख्या बढ़ती चली गई। 2019 में यहां 1.75 लाख से ज्यादा विजिटर्स शामिल हुए थे। 2020 में भी यहां 2 लाख के करीब विजिटर्स ने हिस्सा लिया था।

CES 2021 की प्रोडक्ट्स कैटेगरी

  • 5G टेक्नोलॉजीज
  • एक्सेसबिलिटी
  • एक्सेसरीज
  • AR/VR/XR
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • ऑडियो टेक्नोलॉजीज
  • ब्लॉकचेन
  • कार ऑडियो
  • क्लाउड कम्प्यूटिंग/डेटा
  • साइबर सिक्योरिटी
  • डिजिटल करंसी / क्रिप्टोकरंसी
  • डिजिटल हेल्थ
  • डिजिटल इमेजिंग एंड 3D प्रिंटिंग
  • ड्रोन
  • एजुकेशन
  • एनर्जी/पावर
  • एंटरटेनमेंट एंड कंटेंट
  • फैमिली एंड लाइफस्टाइल
  • फिनटेक
  • हेल्थ एंड वियरेबल्स
  • गेमिंग और एस्पोर्ट्स
  • हाई-टेक रिटेलिंग/ई-कॉमर्स
  • होम एंटरटेनमेंट हार्डवेयर
  • होम ऑफिस हार्डवेयर एंड एक्सेसरीज
  • इन्वेस्टिंग
  • IoT/सेंसर
  • मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग
  • मोबाइल हार्डवेयर एंड एक्सेसरीज
  • प्राइवेसी
  • क्वांटम कम्प्यूटिंग
  • रोबोटिक
  • स्मार्ट सिटीज एंड रेजिलिएशन
  • स्मार्ट होम एंड एप्लिकेशन
  • सोर्सिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग
  • स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी
  • स्टार्टअप्स
  • स्ट्रीमिंग
  • सस्टैनबिलिटी
  • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • व्हीकल टेक
  • वीडियो टेक्नोलॉजीज
  • वेलनेस टेक्नोलॉजीज

इवेंट में हर साल सुर्खियां बटोरने वाले प्रोडक्ट्स
1970 : वीसीआर
1974 : लेजर डिस्क प्लेयर
1981 : कैमकॉर्डर एंड सीडी प्लेयर
1990 : डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी
1991 : कॉम्पैक्ट डिस्क इनट्रेक्टिव
1994 : डिजिटल सैटेलाइट सिस्टम (DSS)
1995 : डिजिटल वर्सटाइल डिस्क
1998 : एचडी टीवी
1999 : हार्ड डिस्क वीसीआर (पीवीआर)
2000 : सैटेलाइट रेडियो
2001 : माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स और प्लाज्मा टीवी
2002 : होम मीडिया सर्वर
2003 : ब्लू-रे डीवीड एंड एचडीटीवी डीवीआर
2004 : एचडी रेडिया
2005 : आईपीटीवी
2007 : कन्वर्जन्स ऑफर कंटेंट एंड टेक्नोलॉजी
2008 : ओएलईडी टीवी
2009 : 3डी एचडीटीवी
2012 : अल्ट्राबुक्स
2013 : अल्ट्रा एचडीटीवी
2018 : 5G कनेक्टिविटी
2019 : LG रोलेबल OLED TV
2020 : लेनोवो थिंगपैड X1 फोल्ड

लास वेगास का मौजूदा कन्वेंशन सेंटर

लास वेगास स्थित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो का कन्वेंशन सेंटर 32 लाख स्क्वायर फीट एरिया में फैला है। ये एरिया 22 क्रिकेट मैदान के बराबर है। जिसमें 2 लाख स्क्वायर फीट में एक्जीबिट हॉल फ्लोर और 250,000 स्क्वायर फीट में मीटिंग स्पेस दिया है। यहां 1 लाख गेस्ट रूम, 20 से 2500 लोगों की क्षमता वाले 144 मीटिंग रूम भी मौजूद है। इसे लास वेगास कन्वेंशन एंड विजिटर्स अथॉरिटी (LVCVA) द्वारा ऑपरेट किया जाता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर भी है।

CES से जुड़े रोचक फैक्ट्स

  • इस शो का पहला आयोजन 1967 में न्यूयॉर्क सिटी में किया गया था। तब शो में एलजी, मोटोरोला और फिलिप्स जैसे बड़ी कंपनियों के साथ कुल 250 कंपनियां शामिल हुई थीं। इवेंट का एरिया 100,000 स्क्वायर फीट था। इवेंट का मुख्य आकर्षण इंटीग्रेटेड सर्किट वाले टीवी और पॉकेट रेडियो पर था।
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की सफलता को देखते हुए 1978 में इसे एक साल में दो बार करने का फैसला किया गया। जनवरी में इसे लास वेगास में विंटर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (WCES) और जून में इसे शिकागो समर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (SCES) का नाम दिया गया। एक साल में दो आयोजन का सिलसिला 1994 तक चला।
  • लास वेगास में होने वाला विंटर शो शिकागो के समर से ज्यादा पॉपुलर होने लगा। ऐसे में 1995 में इस शो के लिए लास वेगास में कन्वेंशन सेंटर बना दिया गया। तब इस इस शो का आयोजन लास वेगास में हर साल जनवरी में किया जाता है। ये साल का पहला और सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो भी है।
  • साल 2006 में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में 1.50 लाख विजिटर्स शामिल हुए। इस तरह ये यूनाइटेड स्टेट का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स इवेंट भी बन गया। साल 2019 में यहां 1.75 लाख से ज्यादा विजिटर्स शामिल हुए थे। उस समय इवेंट का आयोजन 167,000 स्क्वायर फीट वाले एरिया में किया गया। जो एक क्रिकेट के मैदान से ज्यादा बड़ा एरिया होता है।

CES के आने वाले आयोजन
2022 : 5 से 8 जनवरी तक
2023 : 5 से 8 जनवरी तक
2024 : 9 से 12 जनवरी तक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CES 2020 New Product; Consumer Electronics Show (CES) Las Vegas 2021; Everything You Need To Know About Date Time Schedule, New Product and Registration Information


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3plCttx

Comments

Popular posts from this blog

‘Wonder Woman 1984’ Review: It’s Not About What We Deserve

By Manohla Dargis from NYT Movies https://ift.tt/3pj7wWM

Inside Barr’s Effort to Undermine Prosecutors in N.Y.

By Benjamin Weiser, Ben Protess, Katie Benner and William K. Rashbaum from NYT New York https://ift.tt/2CBp1hW